Apple में तख्तापलट!टिम कुक हटे, जॉन टर्नस बने नए CEO, क्या बदलेगा सबकुछ?

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी में बड़ा बदलाव हुआ है। लंबे समय से CEO रहे टीम कुक अब अपनी कुर्सी छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जॉन टर्नस 1 सितंबर से नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
Follow on Google News
टिम कुक हटे, जॉन टर्नस बने नए CEO, क्या बदलेगा सबकुछ?
social media
टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल में लीडरशिप का एक बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने लंबे समय से CEO रहे टीम कुक की जगह जॉन टर्नस को नया CEO बनाने का फैसला किया है। यह बदलाव 1 सितंबर से लागू होगा। टिम कुक अब कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

1 सितंबर से टर्नस के हाथ में होगी जिम्मेदारी

कंपनी के अनुसार, टिम कुक इस गर्मी तक CEO के तौर पर काम करते रहेंगे। इस दौरान वे जॉन टर्नस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि बदलाव स्मूथली हो। जॉन टर्नस फिलहाल एप्पल में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। उनके पास कंपनी के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी की गहरी समझ है। CEO बनने के बाद वह आठवें CEO होंगे।

टर्नस की जगह जॉनी स्रूजी को बड़ी जिम्मेदारी

Apple ने इस बदलाव के साथ एक और बड़ा फैसला लिया है। जॉनी स्रूजी को चीफ हार्डवेयर ऑफिसर बनाया जाएगा। वे टर्नस की जगह हार्डवेयर इंजीनियरिंग की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। स्रूजी पहले हार्डवेयर टेक्नोलॉजीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे और एप्पल के चिप डिजाइन जैसे बड़े कामों में उनकी अहम भूमिका रही है।

टिम कुक का दौर- जब Apple ने नई ऊंचाइयां छुईं

अगर पीछे मुड़कर देखें, तो टिम कुक का कार्यकाल एप्पल के इतिहास का सबसे सफल दौर माना जाता है। 2011 में उन्होंने स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उस समय एप्पल पहले से ही बड़ा नाम था, लेकिन कुक ने इसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनके नेतृत्व में कंपनी का मार्केट कैप 20 गुना से ज्यादा बढ़ गया Apple करीब 4 डॉलर ट्रिलियन वैल्यू तक पहुंच गया और iPhone, Apple Watch, AirPods जैसे प्रोडक्ट्स ने बाजार में धूम मचाई। 

कमाई और संपत्ति भी रही चर्चा में

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिम कुक को पिछले साल लगभग 74.6 मिलियन डॉलर (करीब 620 करोड़ रुपए) का पैकेज मिला। इसमें बेसिक सैलरी के साथ-साथ स्टॉक अवॉर्ड भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 3 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

अब क्या करेंगे टिम कुक?

टिम कुक पूरी तरह से एप्पल से अलग नहीं हो रहे हैं। वे अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। इस भूमिका में उनका फोकस ग्लोबल पॉलिसी, सरकारों के साथ रिश्ते और बड़े नेताओं के साथ रणनीतिक बातचीत पर होगा। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं के साथ कंपनी के संबंधों को संभालना उनकी प्राथमिकता होगी।

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस एप्पल के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। वे पिछले 25 सालों से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2021 से हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम का नेतृत्व किया, iPhone और Mac जैसे बड़े प्रोडक्ट्स पर काम किया और उन्हें टेक्नोलॉजी और डिजाइन की गहरी समझ है।
टिम कुक ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि टर्नस में एक इंजीनियर का दिमाग और एक इनोवेटर की सोच है। यही उन्हें इस भूमिका के लिए खास बनाता है।

कुक के दौर की सफलताएं और चुनौतियां

टिम कुक के समय Apple ने कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिनमें Apple Watch, AirPods, Apple TV, बड़े स्क्रीन वाले iPhones इन सबने कंपनी को नई पहचान दी। हालांकि, हर कहानी में कुछ अधूरे अध्याय भी होते हैं। Apple के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे Vision Pro और Self-driving car। उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाए, जबकि इन पर सालों तक काम किया गया।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts