अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

यमन में चैरिटी इवेंट के दौरान भगदड़ : 85 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल; रमजान के चलते बांटी जा रही थी ज़कात

सना। यमन की राजधानी सना में में बुधवार (19 अप्रैल) को ज़कात (आर्थिक मदद) बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 322 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दो दिन बाद ही ईद आने वाली है, जिसे देखते हुए लोगों को यह आर्थिक मदद दी जा रही थी।

हवाई फायरिंग से बिजली के तार में हुआ ब्लास्ट

हूती सेना के तहत आने वाले गृह मंत्रालय ने बताया कि, व्यापारियों ने गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। स्थानीय प्रशासन की मदद के बिना इस इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में गरीब लोग शामिल हुए थे।

बाब अल-यमन जिले में एक स्कूल में बांटी जा रही थी आर्थिक मदद।

बताया जा रहा है कि, भीड़ को काबू करने के लिए हूती सेना के लोगों ने हवा में फायरिंग की। जिसकी वजह से बिजली के तार में ब्लास्ट हो गया। इससे दहशत फैल गई और लोगों ने भगदड़ मचानी शुरू कर दी और एक दूसरे को कुचलते चले गए। बता दें कि यमन की राजधानी में हौती विद्रोहियों का नियंत्रण है, उन्होंने यहां से सरकार को हटाकर 2014 में इसपर कब्जा कर लिया था।

हिरासत में इवेंट के आयोजक

सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। वहीं घटना के बाद हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को पूरी तरह बंद कर दिया जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गृह मंत्रालय ने बताया कि, इवेंट के दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button