नीति आयोग को मिला नया CEO:अनुराग जैन की नियुक्ति पर केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया है। DoPT ने आदेश जारी किए। वह बीवीआर सुब्रह्मण्यम का स्थान लेंगे और 30 अगस्त से पहले नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
अनुराग जैन की नियुक्ति पर केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आदेश जारी कर उन्हें नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। अनुराग जैन अगले महीने 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। उससे पहले ही केंद्र सरकार ने उन्हें देश के सबसे महत्वपूर्ण नीति निर्माण संस्थानों में से एक नीति आयोग का नेतृत्व सौंप दिया।

/img/116/1784730455871

बीवीआर सुब्रह्मण्यम की लेंगे जगह

अनुराग जैन नीति आयोग के वर्तमान CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम का स्थान लेंगे। सुब्रह्मण्यम का विस्तारित कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो चुका था। इसके बाद से नए CEO की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, आज ट्रस्ट को मिलेगा नया महासचिव!

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ

अनुराग जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। बुनियादी ढांचा, शहरी विकास, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार जैसे क्षेत्रों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।

ये भी पढ़ें: धार : महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की वाग्देवी के सम्मान में डाक टिकट जारी करने की मांग

नीति आयोग में निभाएंगे अहम भूमिका

नीति आयोग केंद्र सरकार की प्रमुख नीति निर्माण संस्था है, जो आर्थिक विकास, राज्यों के साथ समन्वय, दीर्घकालिक रणनीतियों और विकास योजनाओं पर काम करती है। CEO के रूप में अनुराग जैन देश की विभिन्न विकास योजनाओं, सुधार कार्यक्रमों और नीति निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts