Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘द ग्रेट खली’ के साथ अनुपम खेर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने कहा- सर हाइट नहीं उनका मासूम दिल देखिए

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर न सिर्फ सिनेमा, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े पहलू भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर के वीडियोज को फैंस खूब पसंद करते हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर करते हैं।

खली के साथ शेयर की तस्वीर

इसी बीच अनुपम खेर ने द ग्रेट खली के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुपम खेर खली के साथ अपनी हाइट नापते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने लिखा मस्ती भरा कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ अनुपम खेर ने एक मस्ती भरा फोटो को कैप्शन दिया है, उन्होंने लिखा, "मैं सच में इन्हें बहुत मानता हूँ। खली एक सभ्य और विनम्र इंसान हैं और दिल से अमीर और जुबां से मीठे हैं। #ProudIndian #ProfessionalWrestler"

फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

इसी पर अनुपम खेर के एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि सर आप सही कह रहे हैं, उनकी हाइट नहीं, बल्कि मासूम दिल देखिए। ये भी पढ़ें- 83 के प्रीमियर में रीयल लाइफ Kapil Dev से मिले बड़े पर्दे के कपिल देव, क्रिकेट और सिनेमा जगत के कई सितारे पहुंचे

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म

अगर हम अनुपम खेर के वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनुपम खेर की फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' 26 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आँखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts