बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज:अनंत सिंह की मांग से बढ़ी बहस, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह के बयान के बाद सरकार और विपक्ष के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि नीति में कोई बदलाव नहीं होगा।
Follow on Google News
अनंत सिंह की मांग से बढ़ी बहस, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान

अनंत सिंह ने शराबबंदी को असफल बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसे उनकी निजी राय बताते हुए खारिज कर दिया। सरकार ने दोहराया कि वह शराबबंदी नीति पर पूरी तरह कायम है।

अनंत सिंह के बयान से गरमाई सियासत 

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में यह कानून अब प्रभावी नहीं रह गया है। उनके अनुसार लोग चोरी-छिपे शराब पी रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवाओं में सूखे नशों का चलन तेजी से बढ़ा है। अनंत सिंह ने सरकार से शराबबंदी खत्म करने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि कम जगहों पर शराब बिक्री की अनुमति दी जाए। साथ ही नियमों को सख्त करने और कानून व्यवस्था मजबूत रखने की बात कही।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 205 अंक गिरकर 24173 पर बंद, सेंसेक्स 852 अंक टूटा; ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली

ये उनकी निजी राय-विजय चौधरी 

अनंत सिंह के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का बयान उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून सरकार की प्रमुख नीति है। इसमें किसी तरह के बदलाव का कोई विचार नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस कानून को लागू कर रही है। इस मुद्दे पर सरकार का रुख पहले जैसा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बेखौफ बदमाशों का कहर: दिनदहाड़े सिविल इंजीनियर को सिर में गोली मार, फरार हुए हमलावर

'नीतीश कुमार की नीतियों पर सरकार कर रही काम'

बता दें कि बिहार में नई सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद उम्मीदें जताई जा रही थीं कि नीति में बदलाव हो सकता है। हालांकि सरकार ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। विजय चौधरी ने कहा कि सरकार नीतीश कुमार की नीतियों के अनुरूप काम कर रही है। शराबबंदी को सुशासन मॉडल का अहम हिस्सा बताया गया। उन्होंने कहा कि यह नीति सामाजिक सुधार के उद्देश्य से लागू की गई थी। सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी और किसी दबाव में निर्णय नहीं बदलेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts