धर्म

साप्ताहिक राशिफल : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह, 13 से 19 फरवरी के बीच किसे मिलेगा भाग्य का साथ

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रहेगी। मनचाहे काम पूरे नहीं होंगे। आत्मविश्वास की भी कुछ कमी रह सकती है। हालांकि, सप्ताह के मध्य में स्थिति सुधरने की पूरी संभावना है। शुक्रवार के बाद रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके बाद मन में पुनः उत्साह का संचार होगा। दूर या विदेश से कोई अच्छी खबर आने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचने की कोशिश करें। स्त्री पक्ष से लाभ होने और सप्ताह के अंत तक सरकारी पक्ष से कार्य पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाद- विवाद और क्लेश से बचें तथा वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ : इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा, परंतु सप्ताह के अंत तक थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह में आपमें बहुत जोश तथा आत्मविश्वास होगा, परंतु आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा और जोश में होश नहीं खोना होगा। इस हफ्ते आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जिन लोगों की विदेश जाने में रुचि है और प्रयासरत हैं उनके प्रयास पूरे होने की संभावना है। भाग्य की प्रबलता रहेगी और यह साथ देगा। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। इस हफ्ते आप कुछ अच्छा टाइम अवश्य बिताएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी तथा इंटरव्यू के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सप्ताह की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय : देवी माँ की आराधना करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ अधिक परिश्रम कराने वाला रह सकता है, परंतु रिसर्च आदि करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता अच्छे रिजल्ट वाला रहेगा। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने की पूरी संभावना है। व्यवसाय और कारोबार में एक सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए इस सप्ताह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा संतान पक्ष से पीड़ा हो सकती है।
उपाय : गणेश जी की आराधना करें तथा गुरुवार को दुर्वा अर्पित करें।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु मध्य का समय शुरुआत की अपेक्षा अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता करनी पड़ सकती है। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना की संभावना बन रही है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा तथा विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह शुभ परिणामों वाला रहेगा। नौकरी- पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा कहा जा सकता है, परंतु जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि में भाग्य भाव में बैठकर लग्न पर दृष्टि दे रहे हैं, जो कि बहुत ही शुभ फलदायक होगा। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकते हैं।
उपाय : भगवान शिव की आराधना करें और सोमवार को बेलपत्र अर्पित करें।

सिंह : यह सप्ताह निश्चित ही बहुत अच्छी शुरुआत लेकर आएगा, परंतु सप्ताह के मध्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। हालांकि, सप्ताह का अंत आते-आते सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपको परेशानी से निजात मिल जाएगी। पड़ोसियों से या छोटे भाई-बहनों से कुछ अनबन हो सकती है। यह सप्ताह आपको दौड़-भाग कराएगा। मन में एक नकारात्मकता का भाव रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, परंतु जो लोग रिसर्च कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय कहा जा सकता है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी। परंतु व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की चिंता मन में लगी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उपाय : सूर्य को नियमित जल अर्पित करें।

कन्या : यह सप्ताह आपके लिए एक अच्छा समय लेकर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपमें एक सकारात्मकता और आत्मविश्वास की भावना बनी रहेगी। हालांकि, आपको वाणी और खान-पान में संयम रखने की आवश्यकता है। आप वाणी द्वारा बने हुए काम बिगाड़ सकते हैं। इस सप्ताह खर्चों की भी अधिकता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा है। कुछ पुरस्कार आदि भी मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन भी सुखमय और अच्छा रहेगा। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए आलस और प्रमाद रह सकता है। परंतु व्यापारी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय है। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गाय को चारा खिलाएं।

तुला : यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। सप्ताह के अंत में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। माता की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि एवं वाहन की खरीद के अवसर बन सकते हैं। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति का अवसर है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय ठीक-ठाक और मिलाजुला रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगने की परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी या लड़ाई-झगड़ों की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं है। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह समय बहुत ही अच्छा और शुभ समाचार देने वाला है।
उपाय : माँ की आराधना करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चिंता एवं तनाव के साथ शुरू होगा, परंतु मध्य तक आते-आते स्थितियां एकदम बदल जाएंगी। मन में शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता का संचार होगा। किसी छोटी यात्रा के भी योग बन सकते हैं। यह सप्ताह मनोरंजन आदि पर समय बिताने वाला होगा। नींद नहीं आने की समस्या रह सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्यस्थल पर कुछ परेशानी आ सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्तता वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। पढ़ाई से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ सुधार होगा तथा विवाद और क्लेश की स्थिति से बचें। प्रेम प्रसंग के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
उपाय : हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लगाएं।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है, परंतु सप्ताह का मध्य व्यर्थ की चिंता और परेशानियों में गुजरेगा। सप्ताह के अंत में आपको उनसे निजात मिल जाएगी। इससेआपके जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर-परिवार-कुटुम्ब में आपको मान-सम्मान और यश प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा के योग हैं तथा छोटे भाई बहनों से भी संबंध मधुर रहेंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय सामान्य ही रहेगा, जबकि नौकरी पेशा के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की चिंता करनी पड़ सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ खास लेकर नहीं आएगा। मन भ्रमित रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उपाय : प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह एक बहुत अच्छी शुरुआत लेकर आ रहा है। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे तथा अपने आप में विश्वास के बल पर सफलता और जीत हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में कुछ परेशानी आ सकती है। घर-परिवार में बहुत अच्छा माहौल रहेगा। छोटे भाई-बहनों से भी संबंधों में मधुरता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि या वाहन से संबंधित किसी डील में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय मेहनत करने वाला रहेगा तथा उसके परिणाम भी बहुत अच्छे मिलेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह पदोन्नति वाला और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह हफ्ता चिंता और परेशानी वाला हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में कुछ अनुबंध या लड़ाई झगड़े की संभावना बन सकती है अतः सावधानी रखें।
उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ : यह सप्ताह एक अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह जो कार्य शुरू किए थे, वह इस सप्ताह अच्छे परिणाम देंगे। मन में आलस्य और प्रमाद हावी रहेगा तथा मनोरंजक कार्यों में मन लगेगा। पड़ोसियों, छोटे भाई-बहनों से कुछ अनबन हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी दुर्घटना की आशंका बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बहुत सकारात्मक परिणामों वाला नहीं रहेगा। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए खर्चों की अधिकता रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। सुदूर यात्रा के भी योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के विवाह में परिवर्तित होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय : शनिवार को शनि मंदिर में तेल अर्पण करें।

मीन : इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ चिंता या तनाव से हो सकती है। परंतु, सप्ताह के मध्य में उनका समय बहुत ही अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपको चिंता से निजात मिलेगी। सप्ताह का अंत भी सुखद रहने वाला है। इस सप्ताह आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी तथा लाभ के नए अवसर खुलेंगे। आपको अपने खान-पान और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। मन किसी नई खोज के लिए प्रेरित रहेगा। कार्य तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी। नई भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक बहुत ही अच्छा समय है तथा मनचाही सफलता अर्जित कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में यह समय मिलाजुला रहेगा। नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी आय के नए स्रोत खुलेंगे। उनके लिए यह समय इच्छापूर्ति वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी तथा आपसी समझ से भाग्योदय के अवसर बनेंगे।
उपाय : विष्णु जी की आराधना करें।

संबंधित खबरें...

Back to top button