ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का शुभारंभ : देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट, PM मोदी बोले- भारत की गौरवशाली विरासत के बनेंगे प्रतीक

भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (6 अगस्त) को देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के री डेवलपमेंट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि पूजन कर रहे हैं। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत वे 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रख रहे हैैं। इनमें मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। MP के रेलवे स्टेशन पर 982.3 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीएम मोदी का संबोधन

  • हर भारतीय के लिए अगस्त बहुत विशेष महीना होता है। ये महीना क्रांति का है, कृतज्ञता का है, कर्तव्य भावना का है।
  • कुछ ही वर्षों में भारत की सभी ट्रेनें सिर्फ बिजली से चला करेंगी। हमारा लक्ष्य है कि, आने वाले समय में सभी स्टेशन ग्रीन एनर्जी बनाएं। 2030 तक भारत एक ऐसा देश होगा जिसकी रेलवे नेट ज़ीरो उत्सर्जन पर चलेगी। हमारा जोर भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के साथ ही पर्यावरण फ्रेंडली बनाने पर है।
  • रेलवे में जिस तरह से काम हुआ है, किसी भी प्रधानमंत्री का मन करेगा कि (वह) इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे। जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं। आज यह इतना विराट आयोजन हो रहा है कि देशे के कोने-कोने से लोग जुड़ें हैं कि मैं अभी इस बात पर इतने विस्तार से चर्चा कर रहा हूं।
  • रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करता है। दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं।

  • इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपए के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकिसत किया जाएगा। राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे… मैं रेल मंत्रालय की सराहना करता हूं और देशवासियों को बधाई देता हूं।
  • विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प है। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा।
  • आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत पर है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है, भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है। इसकी दो वजह हैं। पहली- भारत के लोगों ने 30 साल बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। दूसरी- पूर्ण बहुमत की सरकार ने जनता की भावना का आदर करते हुए बड़े निर्णय लिए।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘विपक्ष का एक धड़ा पुराने ढर्रा पर चल रहा है। खुद तो कुछ करेंगे नहीं, न करने देंगे। संसद भवन की नई इमारत का विरोध किया। कर्तव्य पथ, वॉर मेमिरियल, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का विरोध किया। वहां जाकर न सरदार बल्लभ भाई पटेल के दर्शन किए, न नमन किया। हमने सकारात्मक राजनीति से देश को आगे बढ़ाने का फैसला किया। नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर काम किया। किस राज्य में किसकी सरकार, किसका वोट बैंक, इससे ऊपर उठकर काम किया।’

सीएम शिवराज का संबोधन

  • प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की एक नई गंगा बह रही है। मैं मध्यप्रदेश के सभी भाई-बहनों को रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए हृदय से बधाई देता हूं।
  • सरकार-सरकार में फर्क होता है।  2009 से 2014 तक जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मध्‍यप्रदेश को 632 करोड़ का रेलवे बजट दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी  जी के नेतृत्‍व में साल 2023-24 में प्रदेश को 13 हजार 607 करोड़ का रेलवे बजट मिला है।
  • आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्‍वर्णिम मध्‍यप्रदेश का निर्माण हो रहा है। मुझे बताते हुए अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत मध्‍यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का विश्व स्तरीय कायाकल्प होने जा रहा है। मैं समस्‍त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्‍यक्‍त करता हूं।
  • वर्ष 2014 के पहले दुनिया, भारत को एक अलग नजर से देखती थी, लेकिन जब से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है। पूरी दुनिया में आज भारत की जय-जय हो रही है। कई मामलों में प्रधानमंत्री जी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री  जी के नेतृत्‍व में देश, प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

भोपाल के बैरागढ़ स्टेशन पर होगा मुख्य कार्यक्रम

भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन के कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल हुए। वहीं सीएम शिवराज विदिशा से और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन में भोपाल मंडल के 11 स्टेशन भी शामिल हैं। इन 11 स्टेशन के री-डेवलपमेंट में 235.2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

MP के इन 34 रेलवे स्टेशन का होगा री-डेवलपमेंट

  • खजुराहो रेलवे स्टेशन : 260 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
  • बैतूल का आमला स्टेशन :  31.7 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।
  • कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन : 30 करोड़ की लागत से तैयार होगा।
  • होशंगाबाद जिले का इटारसी जंक्शन स्टेशन : 29.9 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  • देवास रेलवे स्टेशन : 29 करोड़ की लागत से री-डवलपमेंट होगा।
  • नरसिंहपुर जिले का गाडरवारा स्टेशन :  29 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  • गुना रेलवे स्टेशन : 28.5 करोड से रीडिवेलपमेंट होगा।
  • छिंदवाड़ा जिले का जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन :  25.4 करोड़ से पुर्ननिर्माण होगा।
  • दमोह रेलवे स्टेशन :  25 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।
  • बैतूल रेलवे स्टेशन :  24.9 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा।
  • ग्वालियर जिले का डबरा रेलवे स्टेशन :  24 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  • कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन :  22 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  • मंदसौर का शामगढ़ रेलवे स्टेशन :  21.6 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  • नरसिंहपुर का श्रीधाम रेलवे स्टेशन :  21.5 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  • सतना का मैहर रेलवे स्टेशन :  21.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • विदिशा का गंजबासौदा रेलवे स्टेशन : 21.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • भोपाल का संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन : 21.2 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • खंडवा का नेपानगर रेलवे स्टेशन : 20.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  • कटनी जिले का कटनी साउथ रेलवे स्टेशन : 20.6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।
  • राजगढ़ का ब्यावरा रेलवे स्टेशन : 20.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • शिवपुरी रेलवे स्टेशन : 20.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • नरसिंहपुर का करेली रेलवे स्टेशन : 20 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • गुना का रुठियाई रेलवे स्टेशन : 19.8 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • नर्मदा पुरम का बानापुरा स्टेशन : 19.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • जबलपुर का सिहोरा रोड स्टेशन : 19 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • बेतूल का घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन : 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • उज्जैन जिले का विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन : 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • विदिशा रेलवे स्टेशन : 18.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  • होशंगाबाद(नर्मदापुरम्) रेलवे स्टेशन : 18.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • हरदा स्टेशन : 18 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • बेतूल का मुलताई रेलवे स्टेशन : 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • रीवा रेलवे स्टेशन : 17.5 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  • सागर रेलवे स्टेशन : 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  • छिंदवाड़ा का पांढुर्ना रेलवे स्टेशन : 16.7 करोड़ रुपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button