Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमरावती सेक्स स्कैंडल :यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला, 350+ वीडियो से ब्लैकमेल का खुलासा

मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में इसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। डिजिटल सबूतों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है
यौन उत्पीड़न के आरोपी के घर पर बुलडोजर चला, 350+ वीडियो से ब्लैकमेल का खुलासा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आए कथित यौन शोषण मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर के घर पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 46 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है।

    4 आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन की पुलिस कस्टडी

    पुलिस के अनुसार, इस मामले में तनवीर सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर उन्हें मुंबई व पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाते थे।

    यह भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर ने SC में कहा- जज खुद तय नहीं करेंगे धर्म के लिए क्या सही और क्या गलत, इसका जिम्मेदारी समुदाय की...

    350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद

    पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो के जरिए वे पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे और उनका शोषण जारी रखते थे। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन वीडियो को किसी संगठित गिरोह या अन्य लोगों के साथ साझा किया गया था या नहीं।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा ; पलभर में उजड़ गई 11 जिंदगियां, कई अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

    मोबाइल फोन जब्त, साइबर सेल कर रही जांच

    मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में इसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। डिजिटल सबूतों की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और संभावित लिंक का खुलासा हो सके।

    अब तक कोई पीड़ित सामने नहीं आया

    पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पीड़ित ने सीधे शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर जांच में सहयोग करने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।

    सोशल मीडिया के जरिए बनाते थे शिकार

    सूत्रों के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सऐप और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए खासतौर पर नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाते थे। उन्हें बहकाकर अपने साथ ले जाते और फिर उनका शोषण करते थे।

    Featured News

    शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई

    • पुलिस ने बताया कि राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे की शिकायत के बाद इस मामले में तेजी आई। उन्होंने ग्रामीण एसपी विशाल आनंद को ज्ञापन सौंपकर SIT गठन की मांग की थी।
    • इस बीच, स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
    • यह मामला अब एक बड़े संगठित अपराध की आशंका की ओर इशारा कर रहा है, जिसकी जांच जारी है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts