अमित शाह का MP दौरा : भोपाल में गरीब कल्याण महा अभियान का रिपोर्ट कार्ड करेंगे जारी, ग्वालियर में कार्यसमिति को देंगे जीत का मंत्र

भोपाल/ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। वहीं अमित शाह ग्वालियर में बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक भी करेंगे।
शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर 12.10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 12.25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 2003-2023 के ‘रिपोर्ट कार्ड’ को लॉन्च करेंगे।
- अमित शाह दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
- अमित शाह 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
- 3.55 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंचकर वृहद पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।
- 5.20 बजे पिंटो पार्क गायत्री नगर में संपर्क अभियान में भाग लेंगे।
- केंद्रीय गृह मंत्री 5.50 बजे होटल आदित्याद में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
- अमित शाह शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।




















