भोपालमध्य प्रदेश

Amit Shah Bhopal Visit: आज पूरा दिन भोपाल में रहेंगे अमित शाह… चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश में हैं। रविवार देर रात वे हैदराबाद से भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, मेयर मालती राय सहित तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। आज भोपाल में अमित शाह गृह विभाग, शिक्षा विभाग, केन्द्रीय कृषि एवं सहकारिता विभाग के कुल चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग, 4 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

राजधानी भोपाल में आज इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बता दें कि बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इनके साथ ही दो-दो मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। आज इन तीनों राज्यों के सीएम और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 बजे से 1 बजे तक इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग में शामिल होंगे।

 

गृह मंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • सोमवार सुबह 10:45 बजे होटल से कुशाभाउ ठाकरे परिसर जाएंगे।
  • 11:00 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल।
  • दोपहर 2 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल से लाल परेड ग्राउंड रवाना।
  • 02:05 बजे लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर, 2:10 बजे यहां के हेलिपैड बरखेड़ा के लिए रवाना।
  • 2:25 बजे मप्र राज्य सरकार हेलीकोप्टर से बरखेड़ा बोंदर पहुंचेंगे।
  • 2:30 बजे से 3:30 बजे तक नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस के भूमिपूजन।
  • 3:30 बजे हेलिपैड बरखेड़ा बोंदर से प्रस्थान करेंगे।
  • 3:45 बजे आगमन लाल परेड ग्राउंड पहुंकर यहां से रविंद्र भवन के लिए रवाना होंगे।
  • 3:50 बजे रविन्द्र भवन सभागार पहुंचेंगे।
  • 3:50 बजे से 5:00 बजे तक मध्य प्रदेश पुलिस के आवासों व प्रशासनिक भवनों के लोकर्पण करेंगे।
  • 5:00 बजे प्रस्थान रविन्द्र भवन सभागार विधानसभा सभागार के लिए रवाना होंगे।
  • 5:15 बजे से 6:30 बजे तक तक कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशती के अवसर भारत की नई शिक्षा नीति विषय पर सेमिनार में शामिल होंगे।
  • 6:30 बजे विधानसभा सभागार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे, जहां 6:40 बजे पहुंचेंगे।
  • 6:45 बजे से 7:30 बजे तक मुख्यमंत्री आवास में रुकेंगे, यहां रात्रि भोजन होगा।
  • 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल ताज के लिए रवाना होकर 7:40 बजे होटल पहुंचेंगे।
  • 7:45 बजे से 8:45 बजे तक होटल में ही कृषि विपणन में सहकारी संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
  • 8:45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल के लिए रवाना होकर 9:05 बजे पहुंच जाएंगे।
  • 9:10 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल से 9:30 बजे मध्य प्रदेश न्यू BSF हेंगर पहुंचेंगे।
  • 9:35 बजे न्यू BSF हेंगर से प्रस्थान कर 22:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

गृह मंत्री के लिए कड़ी सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में 40 आईपीएस और 3000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पांचों कार्यक्रम स्थल की पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी एक आईपीएस अफसर और चार राजपत्रित अधिकारी के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान संभालेंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button