भोपालमध्य प्रदेश

MP Corona Update : 24 घंटे में 7430 नए केस, भोपाल में सबसे ज्यादा मामले; इंदौर में 6 मौतें

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 80 हजार 409 टेस्ट हुए, जिसमें 7430 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 1307 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं इंदौर में 6 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस 52 हजार पार हैं।

कोरोना केस लगातार घट रहे हैं

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना से 8409 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 9.24% और रिकवरी रेट 92.70% हैं।

57 नए पुलिस जवान हुए संक्रमित

गृह मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 57 नए पुलिस जवान संक्रमित हुए हैं। कुल संक्रमित पुलिस जवानों की संख्या 1215 है। प्रदेशभर में बुधवार को 3 लाख 19 हजार 972 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

यहां संक्रमण के नए मामले

  • राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा 1307 नए केस मिले हैं। यहां 2 मरीजों की मौत हुई है।
  • इंदौर में 1011 नए मामले सामने आए हैं। यहां एक ही दिन में कोरोना से 6 लोगों ने दम तोड़ा है।
  • जबलपुर में 408 और ग्वालियर में 192 नए संक्रमित मिले हैं।
  • रतलाम में 102 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2 साल, 5 साल और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं।वहीं सागर में 307 नए संक्रमित मिले हैं।

इंदौर आई फ्लाइट में यात्री पॉजिटिव मिले

बुधवार रात को दुबई से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार 2 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बता दें कि इनमें एक महिला नीमच की है, वहीं दूसरा व्यक्ति परदेशीपुरा (इंदौर) का रहने वाला है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button