People's Update
Monday, April 13, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, April 13, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संसाधन विभाग, तेजस्वी नायक श्रम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बने
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका में यात्री विमान और मिलिट्री हेलिकॉप्टर की टक्कर : अब तक 18 शव बरामद, ट्रंप ने हादसे पर उठाए सवाल; विमान में सवार थे 64 लोग

    Publish Date: 30 Jan 2025, 12:45 PM (IST)Updated On: 30 Jan 2025, 1:04 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर की बीच आसमान में टक्कर हो गई। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 60 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वाशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, ये हादसा बुधवार रात रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुआ।

    ट्रंप ने हादसे पर उठाए सवाल

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा- प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था। हेलिकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था। रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थीं, फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं। ट्रंप ने आगे लिखा कि, कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है। उन्होंने कहा, यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था। जो हुआ वो सही नहीं था।

    कैसे हुआ हादसा

    यह हादसा अमेरिकन एयरलाइंस के CRJ700 जेट और अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के अनुसार, हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। एयरलाइन कंपनी ने रात 9 बजे इस हादसे की जानकारी दी। यह जेट केन्सास से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे के बाद कई लोग हादसे के बारे में जानकारी देने के लिए कॉल करने लगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों और लैंडिंग को रोक दिया गया है। क्रैश के बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब जेट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आ रहा था और तभी वो हेलिकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों विमान क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए। यह हेलिकॉप्टर Sirosky H-60 था।

    ट्रंप की लोगों से अपील

    अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने बताया कि, राष्ट्रपति ट्रंप को हादसे की जानकारी दे दी गई है। वे इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ट्रंप ने लोगों से शांत रहने की अपील की और अधिकारियों को रेस्क्यू के लिए निर्देश दिए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताने के साथ ही नागरिकों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

    पोटोमैक नदी में रेस्क्यू

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को बचाने के लिए गोताखोरों को पोटोमैक नदी में भेजा गया है। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि, प्लेन हादसे के बाद पानी में जिंदा बचे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि वॉशिंगटन का तापमान आज शून्य डिग्री से नीचे रहेगा। ऐसे में इन लोगों को 20-30 मिनट में हाइपोथर्मिया हो सकता है। कैन्सास के सीनेटर रोजर मार्शल ने X पर कहा, "मुझे वॉशिंगटन डीसी आ रहे प्लेन के हादसे की जानकारी मिली है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम हर यात्री और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अभी तक हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।" फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के रनवे 33 के पास लैंडिंग के लिए आ रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। यह CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं। ये भी पढ़ें- ट्रंप ने एलन मस्क को दी सुनीता विलियम्स को वापस लाने की जिम्मेदारी, बोले- उन्हें बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में छोड़ दिया

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संसाधन विभाग, तेजस्वी नायक श्रम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बने

    MP News :प्रमुख सचिव पी. नरहरि भूमि संसाधन विभाग, तेजस्वी नायक श्रम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बने

    सागर के बंडा रेंज ऑफिस में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

    सागर के बंडा रेंज ऑफिस में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

    कंफर्म टिकट के बाद भी सीट पर यात्रा नहीं कर पाए यात्री, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया रेलवे पर जुर्माना

    MP News :कंफर्म टिकट के बाद भी सीट पर यात्रा नहीं कर पाए यात्री, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया रेलवे पर जुर्माना

    वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट, ट्रंप ने जहाजों को नष्ट करने की दी धमकी

    होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी से बढ़ा तनाव:वैश्विक तेल सप्लाई पर संकट, ट्रंप ने जहाजों को नष्ट करने की दी धमकी

    छात्रवृत्ति अटकी तो ठप होंगी अस्पताल की सांसें: 400 पैरामेडिकल छात्र हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ेगी मुश्किलें

    भोपाल :छात्रवृत्ति अटकी तो ठप होंगी अस्पताल की सांसें: 400 पैरामेडिकल छात्र हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ेगी मुश्किलें

    पूजा के बाद कचरा दबाती दिखी महिला, क्या यही संस्कार हैं?

    गंगा किनारे लापरवाही का VIDEO VIRAL :पूजा के बाद कचरा दबाती दिखी महिला, क्या यही संस्कार हैं?

    वंदे मातरम विवाद के बाद पार्षद परेशान, कॉल्स से तंग आकर रूबीना खान ने बंद किया फोन

    इंदौर:वंदे मातरम विवाद के बाद पार्षद परेशान, कॉल्स से तंग आकर रूबीना खान ने बंद किया फोन

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले...किसान ज्ञान को संपत्ति में बदलें और नवाचार अपनाएं

    उन्नत कृषि महोत्सव : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले...किसान ज्ञान को संपत्ति में बदलें और नवाचार अपनाएं

    पिंजरे लगा कर भूला वन विभाग फसलों को पानी नहीं देने जा पा रहे किसान

    शहर से सटे गांवों में तेदुंए की दहशत बरकरार :पिंजरे लगा कर भूला वन विभाग फसलों को पानी नहीं देने जा पा रहे किसान

    छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने 7 दिन के अंदर भरना होंगे परीक्षा फार्म, अप्रैल में जारी हो सकता है मुख्य परीक्षा परिणाम

    Bhopal :छात्रों को द्वितीय परीक्षा में शामिल होने 7 दिन के अंदर भरना होंगे परीक्षा फार्म, अप्रैल में जारी हो सकता है मुख्य परीक्षा परिणाम

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....