अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली। अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को अर्थशास्त्र के लिए 2021 का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। तीनों अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों, या तथाकथित ‘प्राकृतिक प्रयोगों’ से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

श्रम अर्थशास्त्र में योगदान दिया

नोबोल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिर्टी के डेविड कार्ड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ डी एंग्रिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स शामिल हैं। डेविड कार्ड को ये नोबल सम्मान श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में उनके अध्ययन ने पारंपरिक ज्ञान को चुनौती दी, जिससे नए विश्लेषण और अतिरिक्त जानकारी प्राप्त हुई। परिणाम दिखाते हैं कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से जरूरी नहीं कि नौकरियां भी कम हों।

संबंधित खबरें...

Back to top button