Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेजन को बड़ा झटका, फ्यूचर ग्रुप डील के साथ डील सस्पेंड, सीसीआई ने ठोका 200 करोड़ रुपए का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी रिटेल डील को जोरदार झटका लगा है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने शुक्रवार को 2019 में अमेजन की फ्यूचर ग्रुप के साथ हुई डील को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही डील की अनुमति लेने के लिए अहम जानकारियां छिपाने को लेकर अमेजन पर 200 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

57 पन्नों का आदेश किया जारी

सीसीआई ने अपने आदेश में कहा, डील की नए सिरे से जांच करना जरूरी है। सीसीआई ने अपने आदेश में कहा है कि अब यह जरूरी है कि डील का फिर से आंकलन किया जाए। सीसीआई ने अमेजन पर यह आरोप भी लगाया कि उसने गलत और झूठे स्टेटमेंट भी दिए हैं। सीसीआई ने अमेजन-फ्यूचर डील मामले में कुल 57 पन्नों का आदेश जारी किया है।

गलत जानकारी देने का आरोप

दरअसल, इससे पहले 16 नवंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने सीसीआई को निर्देश दिए थे कि वह अमेजन फ्यूचर कूपन्स डील मामले में अमेरिकी कंपनी को मिली मंजूरी को रद्द करें। सीसीआई को ऐसा करने के लिए दो हफ्तों का समय दिया गया था। इससे पहले कैट (सीएआईटी) ने भी सीसीआई के खिलाफ एक पीआईएल दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उसने अमेजन को जून में ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उस पर अब तक कोई फैसला नहीं दिया है।

मंजूरी को रद्द करने की लगाई थी गुहार

निदेशकों ने भी कुछ समय पहले सीसीआई के पास एक याचिका दायर की थी। इसके तहत अमेजन की तरफ से 2019 में फ्यूचर कूपन्स में निवेश के लिए दी गई मंजूरी को रद्द करने की गुहार लगाई गई थी। उन्होंने अमेजन पर आरोप लगाया था कि सीसीआई से अनुमोदन प्राप्त करते समय उसने गलत जानकारी दी थी।

फ्यूचर रिटेल और रिलायंस के बीच विवाद

कई महीनों से अमेजन, फ्यूचर रिटेल और रिलायंस के बीच विवाद चल रहा है। ये विवाद तब से पैदा हुआ है, जब से रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को खरीदा है। फ्यूचर ग्रुप ने करीब 24 हजार करोड़ रुपए में अपना खुदरा, भंडारण और लॉजिस्टिक्स कारोबार रिलायंस इंडस्ट्री को बेचने की डील की। इस सौदे पर अमेजन ने आपत्ति जताई साथ ही तीन से 10 साल की अवधि के बाद समूह की प्रमुख कंपनी फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार मिला है। उसी मामले को लेकर अब तक विवाद चल रहा है। ये भी पढ़ें: पंजाब में राजनीतिक हलचल: बीजेपी प्रभारी से हुई कैप्टन की मुलाकात, शेखावत बोले- साथ लड़ेंगे चुनाव, सीटों का बंटवारा बाद में
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts