Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amarnath Yatra 2024 : तीर्थायात्रियों का पहला जत्था कल पहुंचेगा कश्मीर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 29 जून को बाबा बर्फानी के करेंगे दर्शन

Follow on Google News
Amarnath Yatra 2024 : तीर्थायात्रियों का पहला जत्था कल पहुंचेगा कश्मीर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 29 जून को बाबा बर्फानी के करेंगे दर्शन
जम्मू। जम्मु-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर पहुंचेगा। यहां से तीर्थायात्री उत्तर कश्मीर बालटाल और दक्षिण कश्मीर अनंतनाग बेस कैंप जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को कल सुबह यात्री निवास से रवाना किया जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्था की है। यात्री शुक्रवार (29 जून) को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

26 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ

अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार (26 जून) से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जम्मू के SDM ने कहा कि सरस्वती धाम सेंटर में ऑफलाइन टोकन उपलब्ध हैं। बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

जम्मू संभागय आयुक्त ने किया तैयारियों का निरीक्षण

जम्मू संभागय आयुक्त रमेश कुमार ने जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अमरनाथ पवित्र यात्रा के लिए यात्री निवास में आने वाले तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं और सेवाएं निर्बाध रूप से प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने 24 घंटे नियंत्रण कक्ष के कामकाज की निगरानी करने तथा आवश्यक सेवाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जबकि, परिवहन अधिकारियों को यात्रियों की जानकारी के लिए निजी टैक्सियों और तीन पहिया वाहनों की दरों का व्यापक प्रचार करने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल, प्रशासन और सुरक्षा बलों ने तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। शांतिपूर्ण यात्रा के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग, गुफा मार्गों और आधार शिविरों पर सैनिकों की पर्याप्त तैनाती के अलावा, निगरानी बनाए रखने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग भी किया जा रहा है।

ठहरने की जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जम्मू में अमरनाथ आधारशिविर के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसका जिम्मा जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा के पास है। जम्मू से वार्षिक यात्रा की सुरक्षित शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है। शहर में ठहरने की जगहों और पंजीकरण केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए Lal Krishna Advani, देर रात तबीयत बिगड़ने पर कराया था भर्ती
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts