राष्ट्रीय

Amarnath Yatra 2022 : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये शुक्रवार को शाम करीब 5:30 बजे बादल फटा है। इस घटना में 3 महिलाओं समेत 5 लोगों के मरने की बात कही है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर है।

 

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें

पहलगाम संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। राहत और बचाव कार्य में में सेना, ITBP, CRPF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम जुटीं हुई हैं। लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।

पानी में टेंट और लंगर बह गए

बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया है। अभी तक कई श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने की आशंका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने रेस्क्यू मिशन की जानकारी ली

हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। NDRF, CRPF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: रामनगर की ढेला नदी में गिरी पर्यटकों से भरी कार, 9 लोगों की मौत; 1 की हालत गंभीर

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button