Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raaka :अल्लू की ‘राका’ में हॉलीवुड स्केल का होगा म्यूजिक, इंटरनेशनल सिंगर्स के साथ काम जारी

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘राका’ का म्यूजिक ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने की तैयारी में है। निर्देशक एटली के इस मेगा प्रोजेक्ट में एक्सपेरिमेंटल साउंड और इंटरनेशनल स्टाइल का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
अल्लू की ‘राका’ में हॉलीवुड स्केल का होगा म्यूजिक, इंटरनेशनल सिंगर्स के साथ काम जारी

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राका’ के म्यूजिक को लेकर साई अभ्यंकर ने खास जानकारी साझा की है। उन्होंने साफ किया है कि इस फिल्म का म्यूजिक सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने स्केल, जॉनर और स्टारकास्ट के चलते पहले ही चर्चा में है। अल्लू और दीपिका जैसे बड़े नामों के साथ यह प्रोजेक्ट पैन-इंडिया से आगे बढ़कर ग्लोबल अपील वाला सिनेमा बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिसमें म्यूजिक एक अहम भूमिका निभाने वाला है।

एटली म्यूजिक को लेकर अप्रोच पारंपरिक नहीं बल्कि एक्सपेरिमेंटल रख रहे

साई ने बताया कि ‘राका’ का म्यूजिक फिलहाल शुरुआती लेकिन महत्वपूर्ण चरण में है, जहां कई गाने तैयार किए जा चुके हैं और अब उनके लिरिक्स, अरेंजमेंट और फाइनल प्रोडक्शन पर काम जारी है। उन्होंने संकेत दिया कि एटली का म्यूजिक को लेकर अप्रोच पारंपरिक नहीं बल्कि काफी एक्सपेरिमेंटल है, जिसमें साउंड डिजाइन, बैकग्राउंड स्कोर और गानों के जरिए कहानी को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। फिल्म में हर ट्रैक को अलग पहचान देने की कोशिश हो रही है, ताकि वह कहानी के इमोशनल और एक्शन मोमेंट्स को और ऊंचाई दे सके।

/img/15/1776957044754

इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट्स पर जगह बनाए, ऐसा म्यूजिक बन रहा

‘राका’ के म्यूजिक को खास बनाने के लिए टीम इंटरनेशनल सिंगर्स, म्यूजिक प्रोड्यूसर्स और लिरिसिस्ट्स के साथ काम कर रही है। साई के मुताबिक, लक्ष्य एक ऐसा ‘इंट्रिकेट साउंडस्केप’ तैयार करना है, जो भारतीय जड़ों से जुड़ा हो लेकिन उसकी प्रस्तुति पूरी तरह ग्लोबल हो। फिल्म के गानों में अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल्स और जॉनर्स का फ्यूजन देखने को मिल सकता है, जिससे यह एल्बम सिर्फ फिल्म तक सीमित न रहकर इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट्स पर भी जगह बना सके। ‘राका’ को एक मेगा बजट फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें साइंस-फिक्शन, फैंटेसी और सुपरहीरो एलिमेंट्स का अनोखा मिश्रण होगा। फिल्म की कहानी और किरदारों को बड़े स्तर पर पेश करने के लिए हाई-एंड VFX और इंटरनेशनल टेक्निकल टीम की मदद ली जा रही है। योगी बोबू भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘कारा’ में दिखेगा इंटरनेशनल टच : निर्देशक विग्नेश राजा की बड़ी सोच, धनुष बनेंगे बागी लुटेरे

एटली-अर्जुन ने हाल ही में लॉस एंजेलिस के एक VFX स्टूडियोज का दौरा किया

फिल्म की भव्यता को ध्यान में रखते हुए एटली और अर्जुन ने लॉस एंजेलिस के प्रमुख VFX स्टूडियोज का दौरा किया है, जहां फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट और टेक्निकल क्वालिटी पर काम किया जा रहा है। टाइटल अनाउंसमेंट के बाद से ही ‘राका’ को एक ग्लोबल सिनेमा प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है, जो भारतीय फिल्मों की इंटरनेशनल मार्केट में मौजूदगी को और मजबूत कर सकता है।

/img/15/1776957091867

‘राका’ के अलावा साई के पास धनुष और सूर्या की फिल्में भी हैं

‘राका’ के अलावा साई अभ्यंकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं, जो उनके बढ़ते कद को दर्शाते हैं। वह सूर्या स्टारर ‘करप्पू’ में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर जे बालाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह धनुष की 55वीं फिल्म में भी म्यूजिक दे रहे हैं, जिसे राजकुमार पेरियासामी निर्देशित कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए साई लगातार बड़े स्केल की फिल्मों का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts