बॉलीवुडमनोरंजन

ऐश्वर्या राय का 48वां बर्थडे आज: इस फिल्म के दौरान अभिषेक के करीब आ गई थीं ऐश्वर्या, 9वीं क्लास में मिला था पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री का सफर ऐश्वर्या ने कड़ी मेहनत से हासिल किया है। अपनी बेहतरीन अदाओं और अभिनय की वजह से ऐश्वर्या राय ने लोगों का दिल जीता है। 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में जन्मी ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। ऐश्वर्या की मातृ भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है।

ऐश्वर्या

9वीं क्लास में मिला पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट

ऐश्वर्या राय को उनका पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट 9वीं क्लास में कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था। इस प्रोजेक्ट के बाद ऐश्वर्या को कोक, फूजी और पेप्सी के ऐड मिले। इसके साथ ऐश्वर्या को कई अन्य बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट भी मिले। साल 1994 में मिस इंडिया में रनर अप बनने के बाद ऐश ने इसी साल मिस वर्ल्ड का क्राउन हासिल किया था।

मिस इंडिया के लिए ठुकरा दिया था इस फिल्म का ऑफर

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया, कई लोगों को लगता है कि मैंने ब्यूटी पैजेंट के जरिए बॉलीवड का रास्ता बनाया है, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्यूटी पेजेंट से पहले ही मेरे पास चार फिल्मों के ऑफर थे। मैंने फिल्म इंडस्ट्री से पीछे हटते हुए मिस इंडिया में भाग लेने का फैसला किया था। अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती।

बॉलीवुड फिल्म और प्यार हो गया

करियर की शुरुआत में दीं कई फ्लॉप फिल्में

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म और प्यार हो गया में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं थीं। इसके बाद ऐश बॉलीवुड फिल्म आ अब लौट चलें में नजर आईं, लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।

संजय लीला भंसाली की फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

ऐश्वर्या को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उनकी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली जिसमें उनके साथ सलमान खान और अजय देवगन लीड रोल में थे। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के बाद उन्हें देवदास की पारो का रोल ऑफर किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही। ऐश्वर्या ने गुरिंदर चड्ढा की अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में भी काम किया। धूम 2 और उमराव जान साल 2006 में आई।

ऐश्वर्या और अभिषेक बेटी के साथ

इस फिल्म के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ सेट पर हुई थी। लेकिन दोनों को प्यार 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ में साथ काम करने के दौरान हुआ। अभिषेक ने टोरंटो फिल्म फेस्ट्विल मे गुरु फिल्म के प्रमोशन के दौरान नकली अंगूठी पहनाकर ऐश्वर्या को प्रपोज किया और फिर साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद ऐश्वर्या मां बनीं और उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया।

संबंधित खबरें...

Back to top button