People's Update
Wednesday, February 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, February 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बिहार के सहरसा में अज्ञात हमलावरों ने 7वीं कक्षा के छात्र को मारी गोली
    लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे सीएम योगी
    दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, ग्रैप-2 हटाया गया
    तरन तारन: सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या
    ममता- ED केंद्र का हथियार, एजेंसी ने कहा- हमें बंगाल में धमकाया
    कांग्रेस सांसद गोगोई बोले- CM 'हिमंता' असम के जिन्ना
    सलीम खान की हालत अब स्थिर: लीलावती हॉस्पिटल का बयान
    ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज डा सिल्वा इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे
    रोबोट पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट को तत्काल खाली करने का निर्देश
    बिहार में कोलकाता पुलिस की STF ने अवैध हथियारों के कारखाने का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
    राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
    'पायलट का इस्तेमाल कर इस घटना को...', अजित पवार के क्रैश प्लेन पर रोहित पवार का बड़ा आरोप
    राष्ट्रीय

    Air India Express के क्रू-मेंबर्स की हड़ताल खत्म, टर्मिनेट 25 कर्मचारियों को किया जाएगा बहाल

    Publish Date: 9 May 2024, 8:10 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस एक्‍सप्रेस (Air India Express) के चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग ने हड़ताल वापस लेने और काम पर लौटने का निर्णय लिया है। एयरलाइन प्रबंधन के द्वारा पायलट्स और स्टाफ के मुद्दों पर गौर करने के आश्वासन के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं एयरलाइन ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी का पत्र वापस लेने पर सहमति जताई है। सभी को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया गया है। मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा इस मामले पर आज दोपहर 2 बजे बैठक बुलाई गई थी। बैठक एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन और प्रदर्शनकारी चालक दल के बीच हुई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

    बैठक में बनी सहमति

    दरअसल, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने मंगलवार रात से 170 उड़ानों को रद्द किया है। एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में चालक दल के सदस्यों के एक वर्ग के ‘बीमार' होने की सूचना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानों को रद्द किया। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के कार्यालय में चालक दल के सदस्यों के प्रतिनिधियों और एयरलाइन प्रतिनिधियों के बीच सुलह बैठक के दौरान हड़ताल और बर्खास्तगी पत्र वापस लेने पर सहमति बनी।

    25 क्रू-मेंबर्स को किया था बर्खास्त

    एअर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘सिक लीव’ पर गए कर्मचारियों को टर्मिनेट करना शुरू कर दिया था। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू-मेंबर्स को नौकरी से निकाल दिया था। एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों को ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए यह टर्मिनेशन लेटर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टी पर जाने वाले केबिन क्रू मेंबर्स को ईमेल कर टर्मिनेट करने की जानकारी दी गई है। कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे, उनके बर्ताव के चलते हजारों पैसेंजर्स परेशान हुए। बड़े पैमाने पर सिक लीव लेना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करके कर्मचारियों ने अपने ऊपर लागू ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड एंप्लॉय सर्विस रूल्स’ का भी उल्लंघन किया है। इसके बाद चीफ लेबर कमिश्नर के सामने कर्मचारियों का दल और एअर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी बैठे और हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हो गए।

    एकसाथ छुट्टी पर गए थे 200 सीनियर क्रू-मेंबर्स

    मंगलवार (7 मई) को अचानक एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू-मेंबर्स के एक साथ छुट्टी पर चले गए। केबिन क्रू के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना देकर अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इस कारण कंपनी को मंगलवार रात और बुधवार को अपनी 90 से ज्यादा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। बुधवार को एयरलाइन के सीईओ ने कहा, “पिछली शाम से, हमारे 100 से अधिक केबिन क्रू सहयोगियों ने अपनी निर्धारित उड़ान ड्यूटी से पहले, अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिससे हमारे संचालन में गंभीर समस्या पैदा हो गई…’ इसके बाद एअर इंडिया ने 13 मई तक उड़ान सेवाओं में कटौती की घोषणा की। एयरलाइन के CEO आलोक सिंह ने कहा, “पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा है, जिससे हमें अगले कुछ दिनों में शेड्यूल में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।”

    एकसाथ छुट्टी पर जाने की क्या है वजह

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केबिन क्रू मेंबर्स मिसमैनेजमेंट का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में बुधवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन का सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने संज्ञान लिया है और इस संबंध में एयरलाइन कंपनी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन से तेजी से मामले का समाधान करने को कहा है। इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि यात्रियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानदंड के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएं।

    पैसेंजर्स को मिलेगा रिफंड

    फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे केबिन-क्रू ने मंगलवार रात अचानक बीमार होने की सूचना दी है। जिसके कारण उड़ान में देरी हुई और कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स से बात कर रहे हैं। वहीं हमारी टीमें यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है। एयरलाइन का कहना है कि, एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वो किसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे। कंपनी ने एक पोस्ट शेयर कर कहा- यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो कृपया रिफंड और पुनर्निर्धारण सहायता के लिए व्हाट्सएप या http://airindiaexpress.com/support पर संपर्क करें। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टे्टस चेक करें।

    विस्तारा एयरलाइन में भी आया था संकट

    हाल ही में विस्तारा एयरलाइन में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। क्रू मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे और देशभर में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। अप्रैल की शुरुआत में विस्‍तारा एयरलाइन ने भी स्‍टॉफ के अचानक छुट्टी पर जाने के बाद 100 से ज्‍यादा फ्लाइट को रद्द कर दिया था। विस्‍तारा एयरलाइन का स्‍टाफ नए कॉन्‍ट्रैक्‍ट के वेतन संशोधन की मांग को लेकर विरोध जता रहा था। दरअसल, विस्‍तारा के पायलट एअर इंडिया के साथ मर्जर से पहले एयरलाइन की तरफ से शुरू किए गए नए कॉन्‍ट्रैक्‍ट की शर्तों का वरोध कर रहे थे। नए करार के तहत, टाटा ग्रुप की एयरलाइन में सैलरी स्‍ट्रक्‍चर के हिसाब से ही विस्तारा के पायलटों को 70 घंटों की बजाय 40 घंटों के लिए तय वेतन मिलेगा।

    केबिन क्रू और प्रबंधन में विवाद!

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIX कनेक्ट के साथ एअर इंडिया एक्सप्रेस की मर्जर प्रोसेस शुरू होने के बाद से केबिन क्रू के बीच असंतोष बढ़ रहा है। कुछ केबिन क्रू मेंबर मिसमैनेजमेंट और स्टाफ के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार का विरोध कर रहे हैं। दिसंबर 2022 में, एयरएशिया इंडिया के पूरे शेयर टाटा संस ने खरीद लिए थे। इसके बाद, एअर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय से पहले एयरलाइन का नाम बदलकर AIX कनेक्ट कर दिया गया था। 31 अक्टूबर 2023 को एयरएशिया इंडिया ब्रांड रिटायर हो गया था और अब यह एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए उड़ानें संचालित करती है। टाटा ग्रुप अपने एयरलाइन बिजनेस को मजबूत करने के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस और AIX कनेक्ट के साथ-साथ विस्तारा का एअर इंडिया में विलय कर रहा है। ऐसे में दोनों एयरलाइंस के पायलट और केबिन-क्रू को लग रहा है कि उनकी जॉब खतरे में है। ये भी पढ़ें- एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन : 25 क्रू-मेंबर्स को किया बर्खास्त, अचानक एकसाथ छुट्टी पर चले गए थे सभी ये भी पढ़ें- Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, एकसाथ छुट्टी पर गए 200 सीनियर क्रू-मेंबर्स; जानें पूरा मामला

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    भोपाल के 20 इलाकों में गुरुवार को 7 घंटे बिजली गुल, मेंटेनेंस का असर

    Bhopal Power Cut :भोपाल के 20 इलाकों में गुरुवार को 7 घंटे बिजली गुल, मेंटेनेंस का असर

    मृत्यु के बाद शव को क्यों नहीं छोड़ते अकेला... पंचक में मौत हो तो क्या करें? गरुड़ पुराण में छुपा कारण

    Garud Puran :मृत्यु के बाद शव को क्यों नहीं छोड़ते अकेला... पंचक में मौत हो तो क्या करें? गरुड़ पुराण में छुपा कारण

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-समृद्ध, सुखद और संपन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट

    MP Budget 2026 :मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-समृद्ध, सुखद और संपन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट

    अचानक सिर दर्द? कहीं ब्रेन हेमरेज तो नहीं! लक्षण पहचानिए, देर मत कीजिए

    Brain Hemorrhage :अचानक सिर दर्द? कहीं ब्रेन हेमरेज तो नहीं! लक्षण पहचानिए, देर मत कीजिए

    साहिबजादा फरहान का शतक, नामीबिया को 102 रन से रौंदा

    पाकिस्तान की सुपर-8 में एंट्री पक्की :साहिबजादा फरहान का शतक, नामीबिया को 102 रन से रौंदा

    तरन तारन में AAP सरपंच की हत्या, भाई को भी लगी गोली

    शादी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग :तरन तारन में AAP सरपंच की हत्या, भाई को भी लगी गोली

    गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, रोबोडॉग को लेकर दी सफाई, जारी की प्रेस विज्ञप्ति

    AI Impact Summit 2026 विवाद :गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, रोबोडॉग को लेकर दी सफाई, जारी की प्रेस विज्ञप्ति

    एक बार फिर मां बनीं सीमा हैदर, जन्मा छठा बच्चा, लोग हैरान!

    11 महीने में दो बच्चे!एक बार फिर मां बनीं सीमा हैदर, जन्मा छठा बच्चा, लोग हैरान!

    बायोपिक ‘निकम’ के लिए 10 किलो बढ़ाया वजन, अब ‘गांगुली मोड’ में जाएंगे राजकुमार राव

    बायोपिक ‘निकम’ के लिए 10 किलो बढ़ाया वजन, अब ‘गांगुली मोड’ में जाएंगे राजकुमार राव

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-सरकार का खजाना खाली, घोषणाएं फिर भी निराली

    MP Budget 2026 :नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा-सरकार का खजाना खाली, घोषणाएं फिर भी निराली

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....