PlayBreaking News

Ai+ Nova 2 Series भारत में लॉन्च:Color-Changing LED Lights, 6000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ आए दो नए स्मार्टफोन

Ai+ ने भारत में Nova 2 Pro और Nova 2 Neo 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन 6000mAh बैटरी, Android 16, 48MP कैमरा और 5G सपोर्ट के साथ आते हैं।
Follow on Google News
Color-Changing LED Lights, 6000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ आए दो नए स्मार्टफोन
Ai+ Nova 2 Series भारत में लॉन्च

टेक ब्रांड Ai+ ने भारतीय बाजार में अपनी नई Nova 2 Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Ai+ Nova 2 Pro और Ai+ Nova 2 Neo नाम से दो बजट 5G स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों डिवाइस बड़ी 6000mAh बैटरी, लेटेस्ट Android 16 और 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण Nova 2 Pro है जिसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LED Lights दी गई हैं। ये लाइट्स कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग रंगों में चमकती हैं जिससे फोन का लुक प्रीमियम दिखाई देता है।

कीमत और उपलब्धता

Ai+ Nova 2 Neo की शुरुआती कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro की शुरुआती कीमत 15,999 रुपए है। कंपनी Nova 2 Pro पर 1,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे ग्राहक इसे और कम कीमत में खरीद सकेंगे।

Ai+ Nova 2 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

शानदार डिस्प्ले और यूनिक LED डिजाइन

Nova 2 Pro में 6.9 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। फोन की सबसे खास बात इसका कस्टमाइजेबल LED Light सिस्टम है। बैक पैनल पर लगी LED लाइट्स कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग रंगों में चमकती हैं। फोन की मोटाई 8.2mm और वजन 213 ग्राम है।

48MP Sony कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दमदार प्रोसेसर और Android 16

Nova 2 Pro में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 GPU मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Next Quantum OS पर चलता है।

6000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: अब बर्थडे भूलना पड़ेगा भारी! WhatsApp ला रहा है ऐसा फीचर, जो खुद दिलाएगा याद

Ai+ Nova 2 Neo: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

120Hz डिस्प्ले

Nova 2 Neo में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

48MP कैमरा

फोन में 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर

Nova 2 Neo में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 आधारित Next Quantum OS पर काम करता है।

बड़ी बैटरी और IP65 रेटिंग

Nova 2 Neo में भी 6000mAh की बैटरी दी गई है लेकिन इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: अब 30 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर! इंस्टामार्ट की HPCL के साथ देश की पहली क्विक डिलीवरी पार्टनरशिप

बजट सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Ai+ की नई Nova 2 Series ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है, जो 15 हजार रुपए के बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा चाहते हैं। खासतौर पर Nova 2 Pro की कलर बदलने वाली LED लाइट्स इसे इस कीमत में मिलने वाले अन्य स्मार्टफोन से अलग बनाती हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts