Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव पर तलवार से हमला, दोनों हाथों में आई चोट; पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

बेगमगंज में कृषि उपज मंडी में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निरीक्षण कर रहे मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी पर अचानक तलवार से हमला कर दिया गया। हमले से बचने के लिए सचिव ने अपने हाथ आगे कर दिए, जिससे उनके दोनों हाथों में चोटें आईं।
कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव पर तलवार से हमला, दोनों हाथों में आई चोट; पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव पर तलवार से हमला

बेगमगंज। घटना के बाद मंडी में मौजूद कर्मचारियों और हम्मालों ने बीच-बचाव कर सचिव को आरोपी से दूर किया। घायल सचिव को सिविल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

निरीक्षण के दौरान तलवार लेकर पहुंचा आरोपी

बताया जा रहा है कि मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी रोजाना की तरह मंडी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौरभ शर्मा नाम का आरोपी तलवार लेकर पहुंचा और सचिव पर हमला कर दिया, जिससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: देवास शराब ठेकेदार आत्महत्या केस-सस्पेंड आबकारी अधिकारी की बहाली पर रोक, निलंबन की होगी समीक्षा

बीच-बचाव कर सचिव को बचाया

अचानक हुए हमले के दौरान सचिव ने बचने के लिए अपने हाथ आगे कर दिए, जिससे उनके दोनों हाथों में चोटें आईं। घटना के बाद मंडी में मौजूद कर्मचारियों और हम्मालों ने तत्काल बीच-बचाव किया और सचिव को आरोपी से दूर किया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Breaking News

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मंडी सचिव ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हमले की पूरी वारदात मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी द्वारा तलवार से हमला करने और लोगों के बीच-बचाव की घटना दिखाई दे रही है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू

थाना प्रभारी राजीव उईके के अनुसार हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस आरोपी और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। मंडी सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts