लाल, हरी और पीली के बाद अब बाजार में आई सफेद मिर्च
निमाड़ के नागरवाड़ी गांव का किसान इंदौर की चोइथराम मंडी लेकर पहुंचा नए रंग की मिर्च, व्यापारी भी हैरान

इंदौर। अब तक आपने लाल, हरी और पीली मिर्च तो देखी होगी, लेकिन अब बाजार में सफेद मिर्च भी मिल रही है। जी हां, इंदौर की चोइथराम मंडी में सोमवार को सफेद रंग की मिर्च की आवक हुई है। इसे देख कर व्यापारी भी दंग रह गए। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी सफेद मिर्च नहीं देखी। इस मिर्च को खरीदने वाले व्यापारी सलीम चौधरी का कहना है कि यह सफेद मिर्च निमाड़ क्षेत्र के छोटी खरगोन के नागरवाड़ी गांव से आए एक किसान ने यहां आकर बेची है।
जानकारी के अनुसार, सफेद मिर्च लोगों के लिए आश्चर्य का विषय रही। हालांकि यह बाजार में थोक में 40 से 50 रुपए प्रति किलो ही बिकी, जबकि पीली मिर्च 30 से 35 रुपए, लोंगा तीखी मिर्च 50 रुपए किलो और लाल मिर्च 50 से 60 रुपए किलो तक बिकी।





















