
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को राजधानी एक अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की। कमलनाथ कुछ देर यहां रुके और विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी से भेंट की। ईश्वर कृपा से उनका स्वास्थ्य बेहतर है। ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना है। pic.twitter.com/xyRVxgBpXY
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 23, 2023
सीएम शिवराज भी मिलने पहुंचे थे
इसके पहले मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे थे। वहीं बुधवार को कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष का हालचाल लिया था।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम जी के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।@Girish_gautammp pic.twitter.com/ieQVC8U9hA
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 21, 2023
रीवा में हुई थी तबीयत खराब
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के स्वास्थ्य में पिछले दिनों खराबी आने के कारण उन्हें रीवा से एयरलिफ्ट करा कर राजधानी भोपाल लाया गया था। वे इन दिनों राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को रीवा के मनगवां में विकास यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत में अब काफी सुधार है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।
#रीवा : #मध्य_प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष #गिरीश_गौतम की रीवा में तबीयत बिगड़ी। राज्य शासन की ओर से #भोपाल स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर भेजा गया है।@Girish_gautammp @MPVidhanSabha #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/EZFFNq7ZsY
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 21, 2023