Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फैन को माइक मारना Aditya Narayan को पड़ा महंगा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए; इवेंट मैनेजर ने दी सफाई, मुनव्वर ने कहा- पापा कहते हैं बदनाम करेगा

Follow on Google News
फैन को माइक मारना Aditya Narayan को पड़ा महंगा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए; इवेंट मैनेजर ने दी सफाई, मुनव्वर ने कहा- पापा कहते हैं बदनाम करेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। जबसे उनके कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, सिंगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, परफॉर्मेंस के दौरान फैंस के साथ की गई बदसलूकी उन्हें मंहगी पड़ गई। इस बीच अब कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने पूरे मामले पर सफाई दी। वहीं, मुनव्वर फारुकी ने भी सिंगर पर जमकर तंज कसा है। aditya narayan hit man in concert

फैन को पहले माइक से मारा, बाद में फोन फेंका

कॉन्सर्ट में फैन के साथ आदित्य नारायण द्वारा बदसलूकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले सिंगर एक कॉन्सर्ट के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के दौरान आदित्य पहले उस फैन के हाथ पर माइक मारते और फिर उसका फोन छीनकर भीड़ में फेंक देते हैं।

इवेंट मैनेजर ने बताई आदित्य के एग्रेसिव बिहेवियर की वजह

इवेंट मैनेजर ने आदित्य के एग्रेसिव बिहेवियर पर एक स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब आदित्य स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी भीड़ में कई लोग बार-बार उनका पैर खींच रहे थे। जिससे आदित्य इरिटेट हो गए। आदित्य ने उसे माइक मारा और उसका फोन लेकर फेंक दिया। इवेंट मैनेजर ने बताया कि वो शख्स कॉलेज स्टूडेंट भी नहीं था। aditya narayan.hit jpg

आदित्य ने स्टूडेंट्स के साथ क्लिक कराई सेल्फी

इवेंट मैनेजर ने आगे बताया, ‘इस इंसिडेंट के अलावा बाकी पूरे इवेंट में आदित्य अच्छे मूड में नजर आए। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ लगभग 200 से ज्यादा सेल्फी कैप्चर की होंगी। इस इंसिडेंट के बाद भी पूरे दो घंटे तक यह कॉन्सर्ट बहुत अच्छा चला।’ Aditya narayan trolled

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आदित्य

आदित्य का ये वीडियो वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोग उन्हें ऐसे विहेव करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने पूछा- आदित्य के साथ क्या प्रॉब्लम है? उन्हें बार-बार गुस्सा क्यों आता है? munawar faruqui troll aditya narayan

बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा - मुनव्वर फारुकी

इस मामले में अब मुनव्वर फारुकी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर जाकर आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण के गाने 'पापा कहते हैं' के बोल लिखे। उन्होंने लिखा- ‘पापा कहते हैं, बदनाम करेगा! बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा… #AdityaNarayan। munawar tweet fans reaction

यूजर्स को पसंद आया मुनव्वर का रोस्टिंग अंदाज

मुनव्वर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'भाई आप रोस्टिंग किंग हैं।' दूसरे ने लिखा- 'पापा का नाम खूब रोशन हो गया, बस पापा ही नजर नहीं आ रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'आदित्य का व्यवहार ठीक नहीं था। उदित जी ने हमेशा अपने फैंस का काफी सम्मान किया है।' ये भी पढ़ें - Valentine’s Day : ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया-रणबीर का ऐसा हुआ किस्मत कनेक्शन, नहीं की डेस्टीनेशन वेडिंग; घर की बालकनी में लिए सात फेरे… जानें कपल की लव स्टोरी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts