ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

माधुरी दीक्षित की मां का निधन: 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहल दीक्षित का आज सुबह 8.40 (12 मार्च) बजे निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है। माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं।’

मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

माधुरी दीक्षित का निधन आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8.40 बजे हुआ था। वे 91 साल की थीं। मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 या 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं।

मां के साथ माधुरी दीक्षित का आखिरी बर्थडे

माधुरी ने पिछले साल जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है, वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है। वह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button