
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय कॉमेडियन को आज डिस्चार्ज मिल जाएगा। 27 जनवरी को उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इस वक्त सुनील ग्रोवर मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हैं।
सीने में हुआ था दर्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीने में दर्द होने की वजह से सुनील ग्रोवर को अस्पताल में एडमिट किया गया था। जानकारी के मुताबिक सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे, अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। 44 वर्षीय सुनील ग्रोवर खराब तबीयत के बावजूद पुणे में अपनी आने वाली एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। शूट खत्म करने के बाद सुनील ग्रोवर हॉस्पिटल में भर्ती हुए और उनकी हार्ट सर्जरी की गई।
वर्कफ्रंट
सुनील ग्रोवर 2021 में दो वेब सीरीज ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में नजर आए थे। वेब सीरीज सनफ्लॉवर में धांसू एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके अलावा वह एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें- Radhe Shyam : प्रभास की ‘राधेश्याम’ की नई रिलीज डेट का हुआ एलान, होली से पहले पर्दे पर करेंगे धमाका