भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, व्यापारियों में आक्रोश, अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन के बीच 29 दुकानें तोड़ी

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के लिए सोमवार को नगर निगम ने अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 तक 29 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस क्षेत्र में 40 से 50 दुकानें तोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही ईरानी डेरा के आसपास के लगभग 30 अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई और नगर निगम ने जेसीबी की मदद से दुकानों को हटाया। वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के विस्थापन की मांग उठाई।
https://www.youtube.com/shorts/QWafs1z0X7s
वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के विस्थापन की मांग उठाई। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि प्रभावित व्यापारियों को विस्थापन की सुविधाएं दी जाएं और उनके पुनर्वास के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा, हम विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन व्यापारियों को हटाने से पहले उनके दस्तावेज जांचे जाने चाहिए थे। इस पर एसडीएम ने कहा- दुकानदारों की विस्थापन की मांग वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।
देखें वीडियो...
कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश
कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वे पिछले 50 वर्षों से यहां दुकानें चला रहे थे। अचानक आई इस कार्रवाई से उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। दुकानदारों का आरोप है कि मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होनी थी, लेकिन प्रशासन ने इससे पहले ही कार्रवाई कर दी।