राष्ट्रीय

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट पर संशय, राज्यपाल के आदेश के खिलाफ SC पहुंची शिवसेना; दी ये दलीलें

महाराष्ट्र का सियासी घमासान अब निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। उद्धव सरकार के सामने आखिरकार फ्लोर टेस्ट की चुनौती आ ही गई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया है। लेकिन कल फ्लोर टेस्ट होगा या नहीं अब इसपर संशय बना हुआ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

शिवसेना ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आदेश के खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने फ्लोर टेस्ट पर रोक की मांग की है। कहा गया है कि अभी 16 विधायकों (बागी) के खिलाफ अयोग्य ठहराये जाने की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने ही रोक लगाई है। शिवसेना के मुताबिक, यह कार्यवाही पूरी होने से पहले फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता।

राज्यपाल ने बुलाया विशेष सत्र

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दी थी। उसके बाद कोश्यारी ने गुरुवार सुबह विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया। इसमें सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें उद्धव की महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) को बहुमत साबित करना होगा, जो फिलहाल उनके लिए मुश्किल लग रहा है।
इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक कल सुबह मुंबई पहुंच रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

गोवा शिफ्ट होंगे बागी विधायक

गुवाहाटी में रूके बागी विधायक आज गोवा रवाना हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा के ताज रिजॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक कराए गए हैं। गोवा से कल शिंदे गुट के विधायक मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Political Crisis Update : CM उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से की भावुक अपील; बोले- मुझे आप लोगों की चिंता है…

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को मंत्रिमंडल का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा और शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button