भोपालमध्य प्रदेश

पचमढ़ी में हादसा : पर्यटकों का वाहन नाले में गिरा, एक की हालत गंभीर, देखें VIDEO

पिपरिया/नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में हादसों का रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिल स्टेशन पचमढ़ी से सामने आया है। यहां पर्यटकों की स्कॉर्पियो कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।

इस घटना में गाड़ी में सवार एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि, अन्य लोगों को हल्की चोट आई है। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पर्यटकों में मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिल स्टेशन पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल के पास पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गया। नाले में वाहन गिरते ही पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने स्कॉर्पियो में सवार पर्यटकों को वाहन से बाहर निकाला गया। वहीं एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1650760811810357248

बताया जा रहा है कि नाले की गहराई बहुत जयादा थी। वहीं गंभीर रूप से घायल को पिपरिया अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में रफ्तार का कहर : बेकाबू ट्राले ने 5 घरों को किया तबाह, एक की मौत; कई घायल; देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button