इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : डिवाइडर से टकराकर झोपड़ी में घुसी कार, महिला की हालत गंभीर

इंदौर। शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। इसी बीच शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक झोपड़ी में जा घुसी। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे में झोपड़ी में रहने वाले को भी चोट आई है।

महिला गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तिलक नगर थाना क्षेत्र के पीपल्याहाना गांव की ओर जाने वाले गेट पर दरगाह के पास हुआ। मौर्या पैलेस न्यू अखंड कॉलोनी के रहने वाले पल्लवी शर्मा (40) की कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक झोपड़ी में जा घुसी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए भंवरकुआं स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से सीएचएल अपोलो में शिफ्ट किया गया।

हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त

फिलहाल, महिला के बयान नहीं हुए हैं। बताया जाता है कि महिला नौकरी पेशा है। उसे आंख में भी चोट आई है। कार काफी तेज रफ्तार में थी। वहीं हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में विजय नामक बुजुर्ग के भी घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पानी से भरे गड्ढे में डूबने दो बच्चों की मौत, स्कूल की छुट्टी के बाद गए थे नहाने

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button