इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, टॉपर को सीएम ने किया था सम्मानित
इंदौर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा को रौंद दिया। बस की टक्कर से छात्रा सिर के बल फुटपाथ पर गिरी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा रीवा की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 19 साल की अंचल पटेल ने रीवा में 12th क्लास में टॉप किया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उसे सम्मानित भी किया था।
ये भी पढ़ें: MP में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का कहर: कई जिलों में पाला पड़ने की संभावना, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी












