भोपालमध्य प्रदेश

दमोह में हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल को जबलपुर रेफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

युवक की रास्ते में हुई मौत

जबेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह-जबलपुर राज्य राजमार्ग पर सोमवार सुबह फलको मंदिर के पास अंधे मोड़ पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया। इनमें से एक जबलपुर निवासी अंशुल की रास्ते में ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button