Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BRTS कॉरिडोर में एक्सीडेंट : युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भोपाल। राजधानी के होशंगाबाद रोड पर बीआरटीएस कॉरिडोर में अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में एम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अभी तक मृतक की शिनाख्त हो पाई और न ही एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी का पता चला है। ये भी पढ़ें: इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, टॉपर को सीएम ने किया था सम्मानित

आशिमा मॉल के सामने हुआ हादसा

मिसरोद पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे होशंगाबाद रोड पर आशिमा मॉल के सामने एक्सीडेंट की सूचना आई थी। बताया कि बीआरटीएस कॉरिडोर में एक्सीडेंट हुआ। युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को एंबुलेंस 108 से एम्स अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मिसरोद थाने के विवेचना अधिकारी अरुण शर्मा के अस्पताल पहुंचने के पहले ही घायल युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 42 साल के बीच की है। खबर लिखे जानें तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: MP में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का कहर: कई जिलों में पाला पड़ने की संभावना, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts