Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके को मिली जमानत, बॉन्ड भरने के बाद होंगे रिहा

अभिजीत दीपके को जमानत मिल गई है। बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा। जानिए इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट।
Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके को मिली जमानत, बॉन्ड भरने के बाद होंगे रिहा

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके को मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत मिली है। शनिवार को अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें शांति बनाए रखने से जुड़े पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया है। बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई होगी।

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिए गए थे दीपके

अभिजीत दीपके को शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित होने वाली 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें पीस बॉन्ड भरने के लिए कहा गया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्हें न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाएगा।

नेहा बोरा रिहा, अभिजीत दीपके पर पुलिस की कार्रवाई जारी! तिरंगा मार्च के बाद दिल्ली में बढ़ा विवाद

8 दिन में दूसरी बार हुई कार्रवाई

अभिजीत दीपके के खिलाफ आठ दिनों के भीतर यह दूसरी बार कार्रवाई हुई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब तिरंगा मार्च से पहले गिरफ्तारी के बाद उन्हें दोबारा अदालत से राहत मिली है।

दीपके के वकील और पार्टी की लीगल हेड पुलिस स्टेशन पहुंचे

अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा।

X Post

पुलिस कार्रवाई के विरोध में संगठनों का मार्च

दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और अन्य संगठनों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस बीच, दिल्ली में कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। हालांकि, इन इलाकों में सड़कों पर यातायात जारी है।

X Post

दिल्ली में कांग्रेस की रैली 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित है। कांग्रेस ने इस रैली के लिए दिल्ली पुलिस से पहले ही अनुमति ले ली है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts