Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चंडीगढ़ निगम चुनाव: पहली बार मैदान में उतरी AAP लहरा दिया परचम, BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहा

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 14 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। वहीं बीजेपी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

भाजपा और कांग्रेस के हिस्से आईं इतनी सीटें

आम आदमी पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। ये भी पढ़ें- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, जनवरी में फैसला लेगा आयोग; केंद्र से Omicron पर मांगी रिपोर्ट

केजरीवाल ने दी बधाई

पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। [embed]https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1475394244214804482[/embed]
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts