Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AAP MLA Arrested:रेप केस में फरार AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा को रेप केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
रेप केस में फरार AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा को रेप केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पटियाला पुलिस ने उन्हें ग्वालियर-शिवपुरी बायपास हाईवे से पकड़ा। वे लंबे समय से फरार थे और कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके थे।

    2 दिन के ऑपरेशन के बाद दबोचा

    जानकारी के मुताबिक पटियाला पुलिस पिछले दो दिनों से लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार उन्हें शिवपुरी जिले में ग्वालियर से आने वाले बायपास हाईवे पर पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया।

    2 साल पुराने केस में थे वांटेड

    हरमीत पठानमाजरा पर करीब 2 साल पुराने रेप केस में आरोप हैं। पिछले 6 महीनों से वे फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका था, जिससे उनकी देश-विदेश में तलाश की जा रही थी।

    विदेश भागे, फिर लौटे भारत

    सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते वह करीब 5 दिन पहले ही भारत लौटा था। इसी दौरान पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर कार्रवाई की।

    ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

    लोकल पुलिस को नहीं दी गई सूचना

    आम तौर पर ऐसी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को सूचना दी जाती है लेकिन आरोपी पहले से भगोड़ा घोषित था, इसलिए पटियाला पुलिस ने सीधे ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ पंजाब ले गई।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts