ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

ग्वालियर से हुआ AAP का चुनावी शंखनाद : केजरीवाल और मान BJP पर जमकर बरसे, सत्ता में आने पर दिल्ली-पंजाब की तरह MP में भी बंटी जाएगी फ्री की रेवड़ी

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए दोनों सीएम ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं केजरीवाल ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

केजरीवाल ने ‘चौथी पास राजा’ की कहानी सुनाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा- एमपी में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। फिर आप ‘मामा’ और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे। केजरीवाल ने मंच से ‘चौथी पास राजा’ की कहानी भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में अपनी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि मैं आम लोगों को फ्री रेवड़ियां देता हूं, तो बीजेपी को परेशानी होती है।

दिल्ली और पंजाब की तस्वीर बदली है : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने संबोधन की शुरुआत वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ की। उन्होंने कहा कि बड़ा दुख होता है जब मध्य प्रदेश की पहचान व्यापमं घोटाले और पर होती है। लोगों का कसूर नहीं है। इन पार्टियों और नेताओं ने एमपी को बदनाम कर दिया। हमने दिल्ली की पहचान बदली है। आज दिल्ली की पहचान मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पतालों के लिए जानी जाती है। पंजाब की भी तस्वीर बदली है। आज पंजाब में बिजली नहीं जाती और लोगों का बिजली का बिल जीरो हैं।

सभी में मौजूद लोग।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सीएम केजरीवाल ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने सब कुछ महंगा है। पेट्रोल-डीजल और गैस सब के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन, जब सरकार से महंगाई पर सवाल किया जाता है तो वह कहते हैं यह भगवान ने बनाई है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। देश में किसानों का कर्जा माफ नहीं होता है, लेकिन उद्योगपतियों का कर्जा कई हजार करोड़ का कर्जा माफ हो जाता है।

केजरीवाल बोले- दिल्ली वाले के हाथ में दी 7 रेवड़ियां

सीएम केजरीवाल ने कहा- मैंने 7 फ्री की रेवड़ी दिल्ली वाले के हाथ में दे दी हैं। 24 घंटे बिजली फ्री कर दी है। पूरे दिल्ली में शानदार स्कूल बना दिए हैं। शिक्षा मुफ्त कर दी है। आज जज, रिक्शावाला और आईएस के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ते हैं। सभी का इलाज मुक्त कर दिया है। अमीर-गरीब सभी जाति धर्म सभी के लिए अच्छे मोहल्ला क्लीनिक बनाकर सबका इलाज फ्री कर दिया है। सब का पानी का बिल फ्री कर दिया है। सरकारी हो या प्राइवेट सभी बसों में महिलाओं का सफर फ्री कर दिया है, कोई टिकट नहीं लिया जाता है। हर एक घर के बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराई जाती है। अपने युवाओं के रोजगार के लिए व्यवस्था की है। 12 लाख युवाओं के लिए रोजगार व्यवस्था की है। पंजाब में 30,000 सरकारी नौकरी दे दी है। तीन लाख का और इंतजाम कर रहे हैं।

पंजाब के सीएम भगवंत मान और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल

जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ेगी : भगवंत मान

ग्वालियर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जनता के लिए जिसने काम किया उसे जेल में डाल दिया। भगवंत मान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को चुराकर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। आम सभा में मौजूद लोगों से भगवंत मान ने अपील की कि इस बार जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ेगी।

ये भी पढ़ें: सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन लॉन्च : PM मोदी बोले- नीयत में खोट और गरीब पर चोट है कांग्रेस की निशानी, आयुष्मान कार्ड यानी मोदी की गारंटी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button