AAP में बड़ी टूट पर सियासत गरम:कांग्रेस बोली- BJP की वॉशिंग मशीन फिर एक्टिव

AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने के फैसले से सियासत गरमा गई है। राघव चड्ढा के ऐलान के बाद कांग्रेस ने तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी को ‘वॉशिंग मशीन’ बताया है।
कांग्रेस बोली- BJP की वॉशिंग मशीन फिर एक्टिव

आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस का हमला: ‘मोदी वॉशिंग पाउडर फिर चालू’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पूरे मामले पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की ‘वॉशिंग मशीन’ फिर से सक्रिय हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो लोग खुद को ईमानदारी और विचारधारा का प्रतीक बताते थे वे अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं।

Twitter Post

उन्होंने “मोदी वॉशिंग पाउडर” शब्द का इस्तेमाल करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की बेटी से मांगी न्यूड फोटो : आरोपी गिरफ्तार, 2025 में ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ था गंदा खेल

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों का बड़ा फैसला

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि वे और पार्टी के पांच अन्य सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं। बताया गया कि AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं जिससे यह एक वैध राजनीतिक विलय बन सकता है। राघव चड्ढा के मुताबिक जिन नेताओं ने BJP में जाने का फैसला किया है उनमें हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कोलकाता में बोले हिमंता : असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी पक्की, TMC नेता बोले- 135 सीटें हमारी, EC ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया...

‘दो-तिहाई सांसद’ वाला नियम क्या कहता है

राघव चड्ढा ने बताया कि संविधान के नियमों के मुताबिक अगर किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद एक साथ दूसरी पार्टी में जाने का फैसला करते हैं तो इसे दलबदल नहीं बल्कि वैध विलय माना जाता है। इसी आधार पर यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts