ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 6 February 2025 : गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal। आज 06 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, और भाग्य का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि (Aries)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी

लकी नंबर – 8

आज के दिन अपने निजी विचारों को छोडकर अन्यों के विचारों को अपनाने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। घर के तथा परिवारजनों के कार्य करते समय आपको समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसीसे वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा

लकी नंबर – 2

गणेशजी कहते हैं कि आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिवारजनो के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग – केसरिया, पीला

लकी नंबर – 9

आपकी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान देने की गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीडा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ रंग – सिल्वर, सफेद

लकी नंबर – 1

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह राशि (Leo)

शुभ रंग – नारंगी, सुनहरा

लकी नंबर – 4

आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पडेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ रंग – क्रीम, सफेद

लकी नंबर – 3

आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिस से कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानो के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि (Libra)

शुभ रंग – भूरा, सलेटी

लकी नंबर – 9

किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा़ न करने का गणेशजी सूचन करते हैं। क्रोध न करिएगा। वाणी और वर्तन पर संयम बरतना आप ही के हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। फिर भी आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ रंग – सफेद, नारंगी

लकी नंबर – 6

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों- स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु राशि (Saggittarius)

शुभ रंग – गुलाबी, क्रीम

लकी नंबर – 2

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ रंग – लाल, मैरून

लकी नंबर – 8

आज के दिन शारीरिकरुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिकरुप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहकार नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में द्विधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानो का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarious)

शुभ रंग – काला, क्रीम

लकी नंबर – 3

स्वभाव में रहा हठीलापन छोड़ने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रुप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज संभलकर चलने जैसा है। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

मीन राशि (Pisces)

शुभ रंग – हरा, फिरोजी

लकी नंबर – 4

अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button