
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ युवक ने रेप किया है। पीड़िता भोपाल की रहने वाली बताई जा रही है और कुछ महीनों से अपने पति को छोड़कर इंदौर रहने आ गई थी। आरोपी युवक कम उम्र का है और उसने महिला के साथ प्रेम संबंध बनाए। महिला की एक बच्ची भी है, जिसे मारने की धमकी देकर महिला से 2 लाख रुपए भी ले लिए। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
आरोपी ने महिला को भोपाल से इंदौर बुलाया
एसीपी राजीव भदौरिया के अनुसार, आरोपी हेमंत पिता घनश्याम निवासी कमला नेहरू नगर की डेढ़ महीने पहले मुलाकात भोपाल से अपने पति को छोड़कर आई महिला से हुई। महिला की उम्र अधिक थी और उसकी एक 10 साल की बच्ची भी है। आरोपी महिला के पति का दोस्त था। इस कारण से उसे अपने झांसे में फंसा लिया और पीड़िता ने अपने पति को जब तलाक दे दिया तो उसे भोपाल से इंदौर बुला लिया।
#इंदौर : #मल्हारगंज_थाना क्षेत्र में भोपाल की रहने वाली महिला पति को छोड़कर रहने आई थी। आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए और करीब 2 लाख रुपए ले लिए। महिला ने युवक खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है : #राजीव_भदौरिया, एसपी@MPPoliceDeptt @comindore @CP_INDORE#Indore #MPNews… pic.twitter.com/pPAHbbpxv1
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 21, 2023
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका शारीरिक शोषण कर उससे 2 लाख रुपए भी ले लिए। जब महिला ने वह रुपए वापस मांगे तो आरोपी हेमंत ने उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में रैपर बादशाह की एलबम ‘सनक’ पर बवाल, परशुराम सेना ने पुतला जलाया; FIR की मांग की