ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, 4 की हालत गंभीर; मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में हादसे का कहर थम नहीं रहा है। इसी बीच बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी तूफान गाड़ी अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि, 4 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वृंदावन से लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्रियों से भरी तूफान गाड़ी में सवार सभी लोग मथुरा वृंदावन से दर्शन कर अपने घर मंडला खिरिया जिला दमोह लौट रहे थे। इस दौरान बड़ागांव थाना क्षेत्र में सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें 55 वर्षीय राजेंद्र अठिया की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और 108 के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सबका इलाज चल रहा है। इस मामले में घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button