ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : सावन का महीना लगते ही नजर आया नागों का जोड़ा, जानिए कहां दिखा ये हैरतअंगेज नजारा, देखें VIDEO

रायसेन। सावन का महीना लगते ही नज़र आया नागों का जोड़ा। एक-दूसरे को पछाड़ते और हवा में लहराते हुए नाग दिखाई दिए। वहीं ग्रामीण इसे नाग-नागिन की काम-क्रीड़ा मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार ये नागिन के लिए दो नागों का संघर्ष होता है। नाग-नागिन का यह नृत्य ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

सावन माह में नाग-नागिन दिखना होता है शुभ

दरअसल, नाग-नागिन का डांस करता ये जोड़ा रायसेन जिले के सिलवानी में नज़र आया है। जहां दोनों नाग-नागिन एक दूसरे से लिपटकर एक दूसरे को आलिंगन करते रहे। सावन का महीना शुरू हो चुका है और नाग-नागिन का जोड़ा सावन माह में दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

8 से 10 फीट लंबा है जोड़ा

बता दें कि करीब एक से डेढ़ घंटे तक नाग नागिन का जोड़ा प्रेम मिलन में डूबा रहा। इतना ही नहीं नाग नागिन का जोड़ा लगभग 8 से 10 फीट लंबा है। नाग-नागिन के डांस के इस अद्भुत नजारे को लोग अपने अपने मोबाइल में कैद करते नज़र आए। हाल ही में भगवान भोलेनाथ का सावन का महीना शुरू हुआ है।

सावन में होती है सर्प की पूजा

ग्रामीणों के मुताबिक, सावन के महीने में भगवान शंकर महादेव की पूजा की जाती है और उनके साथ ही सर्प की भी पूजा होती है। नाग-नागिन का जोड़ा विरले ही नजर आते हैं और वह भी प्रेम मिलन करते हैं। सावन में इनका दिखना ऐसे ही किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button