‘महिला दिवस’ के बारे में तो लोगों ने खूब सुना है लेकिन क्या आपको पता है कि हर साल 19 नवंबर को ‘इंटरनेशनल मेन्स डे’ मनाया जाता है। यह दुनिया के तकरीबन 60 से अधिक देशों में मनाया जाता है। भारत में पहली बार 2007 में ‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस’ मनाया गया। पुरुष दिवस का फोकस पुरुषों और बच्चों के स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और आदर्श पुरुषों के बारे में दुनिया को बताना होता है।
पुरुषों के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- महिलाओं के प्रति पुरुषों का आकर्षण कॉमन बात है, लेकिन पुरुष अपने पूरे जीवन में से एक साल महिलाओं को देखने में ही बीता देते हैं।
- पुरुषों में आत्महत्या की प्रवृति महिलाओं से दोगुनी होती है।
- पुरुषों को महिलाओं की तुलना में दोगुना पसीना आता है।
- पुरुषों का अधिकतर फैट उनके पेट पर आकर जमा होता है।
- पुरुष महिलाओं की तुलना में बेहतर खाना बनाते हैं। शायद इसलिए दुनिया भर में ज्यादातर शेफ पुरुष हैं।
- टेलीविजन पर दो पुरुषों ने सबसे पहला KISS सन 1927 में किया था।
- पुरुषों के नाखुन महिलाओं की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ते हैं।
‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस’ का इतिहास
साल 1923 में पहली बार ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाए जाने की मांग की गई थी। इसके बाद ‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस’ पहली बार 1999 में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के एक इतिहास व्याख्याता डॉ. जेरोम टेलेकसिंह द्वारा त्रिनिदाद बारगो में आयोजित किया गया था। डॉ. तीलेकसिंह ने 19 नवंबर को अपने पिता के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की मेजबानी करने का फैसला किया।
‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस’ के बारे में जागरूकता लाने में एडवोकेट उमा चल्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 2007 में उन्होंने उन घिनौने दुर्व्यवहारों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जो पुरुष विरोधी कानूनी व्यवस्था में पीड़ित हैं।