
नई दिल्ली। भारत की कल्पना बालन ने किसी महिला में सबसे ज्यादा दांत होने का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। उनके 38 दांत हैं। कल्पना के निचले जबड़े में 4 दांत ज्यादा और ऊपरी जबड़े में 2 दांत ज्यादा हैं। पुरुष श्रेणी में यह रिकॉर्ड कनाडा निवासी इवानो मेलोन के नाम है, जिनके 41 दांत हैं।