मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिस्टर इंडिया, जुदाई, नो एंट्री जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर बोनी की पूरी फैमिली ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती है। बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर इंडियन सिनेमा के जाने-मानें प्रोड्यूसर थे जो पेशावर से मुंबई आकर बसे थे। भाई अनिल कपूर, संजय कपूर एक्टर हैं। वहीं बेटा अर्जुन कपूर भी एक्टर और बेटी जाह्नवी कपूर एक्ट्रेस हैं। कम लोग ही जानते हैं कि बोनी कपूर इंडस्ट्री की फर्स्ट फैमिली कहे जाने वाले कपूर खानदान से सीधा ताल्लुक रखते हैं।
4 बच्चों के पिता हैं बोनी
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ था। अर्जुन, बोनी की पहली वाइफ मोना कपूर के बेटे हैं तो जाह्नवी दूसरी वाइफ श्रीदेवी की बेटी हैं। बोनी कपूर के चार बच्चे हैं। अर्जुन, जाह्नवी के अलावा खुशी और अंशुला भी हैं। बोनी ने 1996 में मोना को डिवोर्स देकर फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी से शादी कर ली थी। अब तो श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन दोनों की लव लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही है।
मिथुन की वजह से बोनी को बांधी राखी
कहा जाता है कि श्रीदेवी ने 1985 में गुपचुप तरीके से मिथुन से शादी कर ली थी। वहीं मिथुन के कहने पर ही उन्होंने बोनी कपूर को राखी बांधनी शुरू की थी। दरअसल, मिथुन को लगता था कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ चल रहा है। ये बात खुद बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। मोना ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ नहीं चल रहा है।
पहले से शादीशुदा थे मिथुन
बॉलीवुड में रोजाना मिथुन और श्रीदेवी के किस्से चर्चा में रहने लगे थे। जब इस बात की भनक मिथुन की पहली पत्नी गीता बाली को लगी तो उन्होंने मिथुन को धमकी दी। जिसके बाद साल 1988 में श्रीदेवी और मिथुन के रास्ते अलग कर लिए।
श्रीदेवी से प्यार करने लगे बोनी
बोनी कपूर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के दौरान श्रीदेवी के पास रोल लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात श्रीदेवी के साथ शेयर की और कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं। जिसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताने लगे थे। बोनी की पहली पत्नी को उनपर कभी शक नहीं हुआ था क्योंकि श्रीदेवी बोनी को अपना भाई बोलती थीं।
श्रीदेवी के लिए दिया था पहली पत्नी को तलाक
बोनी कपूर ने मोना शौरी से साल 1983 में पहली शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा अर्जुन कपूर है। शादीशुदा होने के बावजूद बोनी कपूर अपनी फिल्मों की हीरोइन श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे। श्रीदेवी से 1996 में शादी करने के लिए बोनी ने पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया था। शादी के चंद महीनों बाद ही बोनी और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था। 1997 में जान्हवी के जन्म के बाद 2000 में खुशी कपूर को जन्म हुआ। इनके अलावा पहली पत्नी से भी बोनी को एक बेटी अंशुला कपूर है।