धर्म

दीपावली पर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये प्रसाद, पूरी होगी मनोकामना

दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करके देवी-देवताओं से धन-धान्य का वरदान मांगा जाता है। पूजा में भोग का विशेष महत्व होता है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। दीपावली के अवसर पर इन पांच प्रसाद का भोग जरूर लगाएं।

मखाने

मां लक्ष्मी को मखाने बेहद पसंद हैं। ये कमल के फूल के बीज से बनता है, इसलिए इसे फूल मखाना भी कहा जाता है। मखाने की खीर बनाकर या हल्का सेंककर भी भोग लगा सकते हैं। इसे भोग में जरूर चढ़ाना चाहिए।

बताशे

मां लक्ष्मी को चंद्रमा की बहन कहा जाता है और बताशे का संबंध चंद्रमा से है। इसलिए माता को बताशे बहुत पसंद हैं। इसलिए बताशे एवं चीनी के खिलौने प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। इसके साथ खीर और मिठाई के रूप में अन्य सफेद प्रसाद भी चढ़ाएं।

सिंघाड़ा

हरे और काले रंग के सिंघाड़े माता को प्रसाद के स्वरूप में चढ़ाए जाते हैं। दीपावली पर इनका विशेष महत्व माना जाता है। जल में पैदा होने के कारण ये माता लक्ष्मी को पसंद है।

नारियल

मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा जाता है। नारियल कई परत में होने के कारण इसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। मां लक्ष्मी से जुड़ी हर पूजा में श्रीफल का भोग लगाना अनिवार्य होता है।

पान का पत्ता

पूजा में पान का होना शुभ माना जाता है। पान ही एक मात्र ऐसा भोग है जो सबसे आखिरी में लगता है। लक्ष्मी जी को मीठा पान चढ़ाया जाता है, अगर मीठा पान उपलब्ध न हो तो पान के सादे पत्ते भी श्रीचरणों में अर्पित किए जाते हैं। पान को प्रसन्नता का कारण माना जाता है।

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button