
इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र पर गुरुवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पानी सड़क और ड्रेनेज को लेकर प्रदर्शन किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के वार्ड नंबर 30 में आ रही सभी समस्याओं को लेकर रहवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिलाओं द्वारा सिर पर मटके लेकर पानी की समस्या से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और रहवासी मौजूद थे।
लंबे समय से पानी की समस्या
लगातार शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत और ड्रेनेज की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे और राजू भदोरिया द्वारा नगर निगम की जोन पर गुरुवार सुबह प्रदर्शन किया गया। वार्ड क्रमांक 30 के अनिल नगर सोलंकी नगर गुरूनगर कृष्ण बाग कॉलोनी में लंबे समय से ड्रेनेज, सड़क और पानी की समस्या आ रही है। इसको लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पार्षद और महापौर पर सीधे सवालिया निशान खड़े करते हुए सभी समस्या से जोन के अधिकारियों को अवगत कराया।
#इंदौर : पानी की समस्या को लेकर विजय नगर स्थित जोनल कार्यालय पर #कांग्रेस का प्रदर्शन। सिर पर मटके लेकर प्रदर्शन करने पहुंची महिलाएं। मटके पर लिखा- #महापौर जी पानी दो… विधायक जी पानी दो…@INCMP @advpushyamitra #IndoreNagerNigam #Water #Congress @BJP4MP #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/RlpjtxaFaw
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 22, 2023
मटके पर लगाए विधायक-महापौर पानी दो के स्टीकर
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आने वाले समय में कांग्रेस इसके लिए उग्र प्रदर्शन करेगी। वहीं महिलाओं के हाथों में पानी के मटके और उस पर विधायक, महापौर पानी दो के स्टीकर भी लगे हुए थे।
(इनपुट – हेमंत नागले)