ताजा खबरराष्ट्रीय

दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ नीतीश कुमार से मिले अरविंद केजरीवाल, बोले- विपक्ष साथ दे तो 2024 में भाजपा हो जाएगी खत्म

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। एक महीने में दोनों मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 12 अप्रैल को दोनों मिले थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने केजरीवाल को अपना समर्थन दिया।

केजरीवाल के आवास पर हुई मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन्स स्थित केजरीवाल के आवास पर नीतीश कुमार सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राजद के सांसद मनोज झा भी थे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से विपक्षी एकजुटता की मजबूती का संकेत दिया गया।

हम केजरीवाल के साथ हैं- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो करने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है। सभी को एकजुट होना होगा। हम केजरीवाल साथ हैं, ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को एक साथ मिलकर अभियान चलाना होगा। हम पूरी तरह से केजरीवाल के साथ हैं।”

अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के बाद कहा कि, इस अध्यादेश के खिलाफ वह सभी पार्टियों से अपना समर्थन मांगेंगे और अगर राज्यसभा में इस कानून को हरा दिया जाता है तो 2024 का संकेत साफ हो जाएगा कि बीजेपी चुनाव हार रही है।

नीतीश ने की केजरीवाल की तारीफ

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, जहां बीजेपी की सरकार नहीं है वहां बीजेपी गैर भाजपा शासित राज्यों को परेशान कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि, केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसे में इस मुद्दे को लेकर हम उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग एकजुट हों।

नीतीश कुमार ने कहा,  ‘हम कोशिश कर रहे हैं ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाएं और मिलकर पूरे देश में अभियान चलाएंगे। लोगों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है उसे बंद करना चाहिए ताकि देश आगे बढ़े।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button