भोपालमध्य प्रदेश

पन्ना में हादसा : बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, पांच लोग घायल, दो गंभीर

पन्ना। मध्य प्रदेश हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शुक्रवार दोपहर को बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पांच बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा पन्ना-सतना रोड नेशनल हाईवे-39 पर हुआ।

सागर जिले से आई थी बारात

जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के गिरवारा गांव से सिद्धार्थ सोनी (26), गोविंद कुर्मी (26), रजत जैन (27), संजय कुर्मी (25) और राज कुर्मी (27) पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटौरा बारात में शामिल होने आए थे। जहां से शुक्रवार को कार में सवार बाराती वापस सागर लौट रहे थे। इस दौरान पन्ना-सतना नेशनल हाईवे-39 में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार सभी 5 बराती घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

इस दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों व डायल 100 पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज जारी। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Morena News : जौरा बाजार में युवक ने प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को मार ली गोली; दोनों की मौत

मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button