
हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता 50 दिन से हड़ताल पर हैं। मानदेय वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर वे प्रदेशभर में आंदोलन कर रही हैं। इसी बीच इंदौर के रीगल चौराहे पर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे ई-रिक्शा चालक द्वारा उनके साख छेड़छाड़ की गई। जिसके चलते आशा कार्यकर्ताओं ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि, आशा कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। वे प्रदेशभर में आंदोलन कर रही हैं। इसी बीच इंदौर के रीगल चौराहे पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद उन्होंने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था कि, प्रदेश में शिवराज सरकार जहां एक ओर हमें भांजी का दर्जा देती है। वहीं अब तो शायद हम मामा के राज में सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में करें तो क्या करें।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि, अब तो हड़ताल के बाद घर चलाने के भी रुपए नहीं बचे हैं। 50 दिनों से लगातार जारी इस हड़ताल में पूरा परिवार परेशान हो रहा है। लेकिन शायद तक सरकार हमारी सुध लेने को तैयार नहीं है। आने वाले समय में हमें कोई उग्र कदम उठाना होगा जिसके बाद प्रदेश सरकार जाग पाए।
https://twitter.com/psamachar1/status/1653674909044703234?t=NqD_yhSiuPHKT7qC0uj3xw&s=08